Aayudh

Categories

US-Venezuela Tensions: ट्रम्प बोले – वेनेजुएला के राष्ट्रपति हमारी गिरफ्त में; रात में किए हवाई हमले

US-Venezuela Tensions

US-Venezuela Tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है। ट्रम्प के अनुसार, दोनों को देश से बाहर ले जाया गया है। यह दावा वेनेजुएला पर हुए हवाई हमलों के बाद सामने आया है।

रात में एयरस्ट्राइक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के चार शहरों काराकास, मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। कुल सात हवाई हमले किए गए। पहला हमला स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 2 बजे हुआ। कुछ वीडियो में कम ऊंचाई पर उड़ते हेलिकॉप्टर देखे गए और कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई। इसके बाद कुछ जगहों पर बिजली गुल हो गई।

READ MORE: उत्तर भारत में ठंड का कहर: कोहरा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें; जाने मौसम का हाल 

ट्रम्प का बयान

US-Venezuela Tensions

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की पूरी जानकारी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

वेनेजुएला की प्रतिक्रिया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले ही बयान जारी कर कहा था कि किसी भी हमले का डटकर जवाब दिया जाएगा। सरकार ने देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया है। मादुरो ने आरोप लगाया कि अमेरिका तख्तापलट की कोशिश कर रहा है ताकि वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा किया जा सके।

जानकारी के लिए बता दं कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव है। अमेरिका ने ड्रग तस्करी के आरोपों को लेकर वेनेजुएला के आसपास सैन्य मौजूदगी बढ़ा रखी है। बीते महीनों में समुद्र में कई कार्रवाइयों का दावा भी किया गया है।

READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *