Aayudh

Categories

US Plane Crash: अमेरिका के केंटकी में कार्गो प्लेन क्रैश, 7 की मौत और 11 घायल

US Plane Crash

US Plane Crash: अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार शाम लुईविल के मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक कार्गो प्लेन हादसे का शिकार हो गया। UPS कंपनी की फ्लाइट 2976 ने हवाई के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान में आग लग गई और वह जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में करीब 38,000 गैलन (डेढ़ लाख लीटर) ईंधन भरा था, जिससे धमाका बहुत तेज हुआ। हादसे के बाद आग इतनी फैल गई कि एयरपोर्ट से 8 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर न निकलने का आदेश दिया गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में शक है कि विमान में रखी लिथियम बैटरियों से आग लगी हो। हादसे के कारण एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस भयानक धमाके के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

READ MORE: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में  भारतवंशी जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *