Aayudh

Categories

US: चीन को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में भारत मूल के अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञ एशले टेलिस गिरफ्तार

एशले टेलिस

US: अमेरिका में भारतीय मूल के राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ एशले टेलिस को गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन से संपर्क के आरोप में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। वर्जीनिया स्थित उनके घर से 1000 से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें कई पर “Top Secret” की मोहर लगी थी।

FBI की रिपोर्ट के अनुसार, टेलिस ने पिछले तीन वर्षों में कई बार चीनी अधिकारियों से गुप्त मुलाकातें की। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा और विदेश विभाग की फाइलें चोरी कर अपने पास रखी और एक बार उन्हें कैमरे में दस्तावेज छुपाते भी देखा गया।

64 वर्षीय टेलिस का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज और मुंबई विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और बाद में शिकागो यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। वे अमेरिका-भारत परमाणु समझौते के प्रमुख वार्ताकार भी रह चुके हैं।

11 अक्टूबर को विदेश यात्रा से पहले उनके घर पर छापा मारा गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून उल्लंघन, गोपनीय दस्तावेज चोरी और विदेशी संपर्क छिपाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

READ MORE: हरियाणा में ADGP सुसाइड के बाद अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में किए चौकाने वाले खुलासे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *