Aayudh

“तानाशाही नहीं चलेगी…”, UP के बरेली में पुलिस ने लगाए नारे

UP

बरेली। UP के बरेली में होली के दूसरे दिन पुलिस ने जमकर नारे लगाए। SSP ने हरियाणवी गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर भी जमकर डांस किया। आपको बता दें कि बरेली में शुक्रवार को होली का त्यौहार और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक निपट गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने शनिवार (15 मार्च 2025) को जमकर रंग-गुलाल उड़ाए।

SSP ने जमकर किया डांस

पुलिस लाइन में सुबह से ही होली के रंग बरसने शुरू हो गए। SSP समेत सभी अफसरों ने जमकर होली खेली। इस दौरान SSP अनुराग आर्या सिर पर हैट लगाकर पुलिसकर्मियों के साथ डांस करते हुए नजर आए। सिटी SP मानुष पारीक और एसपी उत्तरी ने भी जमकर डांस किया। सभी पुलिसकर्मी होली के गीतों पर थिरकते नजर आए।

UP में “तानाशाही नहीं चलेगी…” के नारे लगे

इस बार पुलिसकर्मियों की होली बेहद खास रही। अफसरों और पुलिसकर्मियों ने साथ मिलकर होली खेली। SSP अनुराग और बाकी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में होली खेलने के बाद अफसरों के घर भी पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों के परिवार वाले भी होली खेलने के लिए शामिल हुए।

DM और IG भी इस समारोह का हिस्सा बने। पुलिस लाइन से निकली पुलिसकर्मियों की टोली DM और IG के भी घर उन्हें रंग लगाने पहुंची। इस दौरान अफ़सर रंग से घबराकर बाहर निकलने से इंकार कर रहे थे, जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने माहौल को मजाकिया बनाने के लिए “तानाशाही नहीं चलेगी…” के नारे भी लगाए।

SSP ने गाना गाकर किया स्वागत

जब पुलिस अफ़सर घर से बाहर निकले तब SSP ने “बहरो फूल बरसाओ, मेरा मेहबूब आया है…” गाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जमकर होली खेली गई। अफसरों ने एक दुसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

ALSO READ : Sehore में ‘महादेव की होली’ मनाए जाने का रहस्य…

WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *