Aayudh

Categories

Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण के नौवें बजट में क्या है खास, यहां देखें सभी बड़े ऐलान

Union Budget 2026

Union Budget 2026 : नई दिल्ली। आज 1 फरवरी 2026 है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां यूनियन बजट पेश किया। बजट का मुख्य फोकस सुधार, निवेश, रोजगार और विकसित भारत का रोडमैप रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 12 सालों में 350 से ज्यादा सुधार लागू किए गए हैं। रिफॉर्म एक्सप्रेस अब तेजी से चल रही है। विकास, रोजगार और उत्पादन को गति देने के लिए छह क्षेत्रों में बड़े हस्तक्षेप का प्रस्ताव रखा गया है।

6 प्रमुख क्षेत्रों पर जोर

वित्त मंत्री ने छह क्षेत्रों में हस्तक्षेप की बात की। इनमें चैंपियन MSME बनाना, विरासत औद्योगिक क्लस्टरों का पुनर्जीवन, शहरों में आर्थिक क्षेत्रों का विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, दीर्घकालिक सुरक्षा और सात रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार शामिल है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत खर्च 12.2 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड बनेगा। PSU रियल एस्टेट की रीसाइक्लिंग के लिए REITs लाए जाएंगे। अगले 5 सालों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू होंगे। ओडिशा के खनिज क्षेत्रों को जलमार्ग से जोड़ा जाएगा। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं विकसित होंगी।

7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया। ये हैं:

  • मुंबई-पुणे
  • पुणे-हैदराबाद
  • हैदराबाद-चेन्नई
  • हैदराबाद-बेंगलुरु
  • चेन्नई-बेंगलुरु
  • दिल्ली-वाराणसी
  • वाराणसी-सिलीगुड़ी

बायोफार्मा और सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव

भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने के लिए ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना लाई जाएगी। अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान। तीन नए फार्मा संस्थान और CDSCO को मजबूत किया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना का परिव्यय 40,000 करोड़ रुपये कर दिया गया।

MSME और सेवा क्षेत्र पर फोकस

10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड बनेगा। GeM को TReDS से जोड़ा जाएगा। TReDS को अनिवार्य सेटलमेंट प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। सेवा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनेगी। 2047 तक सेवा क्षेत्र में 10% वैश्विक हिस्सेदारी का लक्ष्य है।

स्वास्थ्य, आयुष और ऑरेंज इकोनॉमी

निजी और सरकारी क्षेत्र में नए AHP संस्थान बनेंगे। अगले 5 सालों में 1 लाख AHP को सिस्टम से जोड़ा जाएगा। तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होंगे। आयुष फार्मेसी और प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा। जामनगर स्थित WHO वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र मजबूत होगा। ऑरेंज इकोनॉमी में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी।

ग्रामीण विकास और खेल

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लाई जाएगी। एक जिला-एक उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा। भारत सस्ते खेल सामान का वैश्विक केंद्र बनेगा।

आर्थिक सर्वे और ग्रोथ अनुमान

आर्थिक सर्वे 2025-26 में 6.8% से 7.2% ग्रोथ का अनुमान है। घरेलू मांग मजबूत है। वर्किंग-एज आबादी का फायदा मिल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य और रोजगार चुनौती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *