Aayudh

Categories

Ujjain Mahakaal: नए साल में 5 लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरूओं से सजेगा महाकाल का दिव्य दरबार

Ujjain Mahakaal

Highlight

  • 5 लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरू से सजेगा महाकाल लोक।
  • गुजरात के वड़ोदरा से आए 108 सदस्य सजावट का काम करेगी।
  • रेड कारपेट, प्रवेश व्यवस्था, पेयजल और प्रसाद काउंटर सहित भक्तों के लिए विशेष इंतजाम।

Ujjain Mahakaal: नए साल के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक में विशेष सजावट की जाएगी। इस बार मंदिर परिसर को 5 लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरू से अलंकृत किया जाएगा।

गुजरात से पहुंची विशेष टीम

सजावट के लिए गुजरात के वड़ोदरा से 108 सदस्यों की टीम आई है। टीम ने पहले केदारनाथ धाम में भी सजावट की थी। मंदिर में सजावट का काम 31 दिसंबर की रात तक पूरा किया जाएगा।

मंदिर परिसर की सजावट

मंदिर में 108 स्तंभों, गर्भगृह, नंदी मंडप और कॉरिडोर को रुद्राक्ष, डमरू, फूल और झूमर से सजाया जाएगा। इस सजावट में लगभग 9 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सभी सदस्यों ने स्वयं दान कर सेवा भाव से यह कार्य किया है।

READ MORE: कर्जदार मध्यप्रदेश की सरकार! 2025-26 में  लिया 53100 करोड़ का लोन

श्रद्धालुओं की सुविधा

नए साल पर लाखों श्रद्धालु दर्शन करेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने चारधाम मंदिर के सामने से प्रवेश, रेड कारपेट, पेयजल, लड्डू प्रसाद काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था की है। कालभैरव और मंगलनाथ मंदिर में भी विशेष व्यवस्था रहेगी।

विशेष पूजा और महाभोग

गढ़कालिका माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। चिंतामन गणेश मंदिर सुबह 6 बजे से रात 9.30 बजे तक खुला रहेगा। छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर में माता हिमालय पर्वत पर विराजित दिखाई देंगी और भक्तों को महाप्रसादी मिलेगी।

प्रशासन और मंदिर समिति के सहयोग से नए साल पर महाकालेश्वर मंदिर में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु दर्शन करेंगे। सजावट और भव्यता के कारण यह आयोजन विशेष रूप से यादगार रहने वाला है।

READ MORE: न्यू ईयर जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा; 1500 जवान की तैनाती, 75 जगहों पर होगी चैकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *