Aayudh

Categories

महाकाल की कृपा बरसी! साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दान से 108 करोड़ रुपए आए और 13 करोड़ के आभूषण …

Ujjain Mahakaal

Ujjain Mahakaal: महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और दान में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। देश-विदेश से आए भक्त पहले से कही अधिक संख्या में दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान कर रहे हैं।

5.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

Ujjain Mahakaal

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष 1 जनवरी से 15 दिसंबर तक करीब 5.5 करोड़ श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। आम दिनों में रोजाना 1.2 लाख, जबकि वीकेंड पर डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

READ MORE: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे

रिकॉर्ड दान और आभूषण

भक्तों ने नकद दान के साथ-साथ सोना 1483 ग्राम और चांदी 592 किलो 366 ग्राम मंदिर को अर्पित किया। इसके आभूषणों की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए मानी जा रही है।

दान पेटियों से 43.43 करोड़ रुपए और शीघ्र दर्शन व्यवस्था से 64.50 करोड़ रुपए की आय हुई। कुल मिलाकर 11 महीने 15 दिन में 107.93 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड दान मंदिर को प्राप्त हुआ।

पिछले साल की तुलना

पिछले वर्ष 2024 में कुल दान 92 करोड़ रुपए था। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में लगभग 15 करोड़ रुपए अधिक दान बाबा महाकाल को मिला है।

मंदिर का गर्भगृह पिछले दो साल से बंद है। यहां दर्शन और जल अर्पण से पिछले साल 21 करोड़ रुपए की आय हुई थी। गर्भगृह बंद होने के कारण मंदिर को करोड़ों रुपए के दान का नुकसान हो रहा है।

प्रशासन की तैयारी

महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि दिसंबर के अंत तक और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिर में आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि जारी है।

READ MORE: एमपी कांग्रेस की अह बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *