Highlight
- ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्त प्रतिबंध वाले बिल को दी मंजूरी।
- भारत, चीन और ब्राजील पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव।
- बिल पर अगले हफ्ते अमेरिकी संसद में वोटिंग की संभावना।
Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई के लिए एक सख्त विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस बिल के तहत ऐसे देशों पर भारी टैक्स लगाया जा सकता है, जो रूस से तेल और यूरेनियम खरीद रहे हैं।
500 फीसदी तक टैरिफ का प्रस्ताव
इस प्रस्तावित कानून का नाम “रूस पर प्रतिबंध अधिनियम 2025” है। इसमें प्रावधान है कि रूस से जुड़े व्यापार पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इसका मकसद यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर आर्थिक दबाव बनाना है।
अगले हफ्ते हो सकती है वोटिंग
रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस विधेयक को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने संकेत दिया कि अगले सप्ताह अमेरिकी संसद में इस पर वोटिंग हो सकती है।
READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार
भारत, चीन और ब्राजील निशाने पर
सीनेटर ग्राहम के अनुसार, इस कानून से ट्रंप को भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव डालने की ताकत मिलेगी। ये देश सस्ते रूसी तेल के बड़े खरीदार हैं, जिससे रूस को युद्ध के लिए पैसा मिलता है।
भारत पर पहले भी बढ़ा था टैक्स
पिछले साल अमेरिका ने भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। रूसी तेल खरीदने के कारण अतिरिक्त टैक्स जोड़कर यह दर 50 फीसदी तक पहुंच गया था।
भारत का साफ रुख
भारत सरकार ने साफ कहा है कि वह अपने ऊर्जा फैसले राष्ट्रीय हित में लेती है। भारत ने ट्रंप के उस दावे को भी खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी ने रूसी तेल खरीद बंद करने का वादा किया था।
READ MORE: मुरैना के मदरसों में पढ़ रहे 254 हिंदू बच्चे; शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल