Aayudh

Categories

Trump On Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’

Trump On Zohran Mamdani

Trump On Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी की जीत के बाद उनकी विक्ट्री स्पीच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममदानी ने अपने भाषण में ट्रंप पर सीधा हमला करते हुए कहा था, डोनाल्ड ट्रंप, मैं जानता हूं आप मुझे देख रहे हैं, तो आवाज तेज कर दीजिए। इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, और अब यह शुरू होता है।

ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, ममदानी का भाषण बहुत गुस्से वाला था, उनकी शुरुआत खराब हुई है। उन्हें वॉशिंगटन का सम्मान करना चाहिए, नहीं तो सफल होने का कोई चांस नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ममदानी भ्रम में हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि न्यूयॉर्क अच्छा करे।

दरअसल, ममदानी ने अपने भाषण में ट्रंप की नीतियों और राजनीतिक वंशवाद पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क अप्रवासियों से चलता है और अब इसका नेतृत्व भी एक अप्रवासी करेगा। ममदानी ने भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का ऐलान किया।

ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं और न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बने हैं। उनकी जीत को डेमोक्रेट्स के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ममदानी जीते तो वे न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक देंगे, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वे शहर की मदद करेंगे।

READ MORE: वर्ल्ड कप जीत के बाद चैंपियन महिला टीम से मिले पीएम मोदी; देखिए पूरा वीडियो 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *