Aayudh

Categories

Trump On Mamdani: ममदानी की बढ़त से भड़के ट्रंप! चेतावनी – जीते तो न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक दूंगा

Trump On Mamdani:

Trump On Mamdani: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में मेयर चुनाव के लिए मतदान जारी है। ताजा सर्वे के अनुसार, भारतवंशी और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को बढ़त मिल रही है। ममदानी निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा से आगे हैं।

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ममदानी जीतते हैं, तो न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग घटा दी जाएगी। ट्रंप ने ममदानी को कम्युनिस्ट बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार को पैसा देना बर्बादी होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अगर न्यूयॉर्क को बचाना है तो एंड्रयू कुओमो को वोट दें, ममदानी को नहीं।”

ट्रंप के बयान पर ममदानी ने प्रतिक्रिया दी, “यह सिर्फ धमकी है, कानून नहीं।” उन्होंने खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट बताया और कहा कि वे अमेरिकी लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं।

अगर ममदानी जीतते हैं, तो वे न्यूयॉर्क के इतिहास में पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर बनेंगे।

READ MORE: फाइटर प्लेन वाला इशारा पड़ा भारी; ICC ने हारिस रऊफ को किया बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *