Aayudh

Categories

Train Fare Hike: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे

Train Fare Hike

Train Fare Hike: भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट के किराए बढ़ा दिए हैं। अब लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। छोटे रूट के यात्रियों को थोड़ी राहत दी गई है।

कौन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित हैं

राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जनशताब्दी जैसी विशेष ट्रेनों में भी यह बढ़ोतरी लागू होगी। रिजर्वेशन शुल्क और सुपरफास्ट चार्ज में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

लंबी दूरी के टिकट महंगे

दूसरी श्रेणी की आर्डिनरी ट्रेनों में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। 216 किमी से 2,250 किमी तक की यात्रा पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किमी और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किमी बढ़ा दिए गए हैं। उदाहरण के लिए, 1,000 किमी की यात्रा पर 20 रुपए ज्यादा देने होंगे।

सेकंड क्लास साधारण:

215 किमी तक: कोई बढ़ोतरी नहीं

216-750 किमी: 5 रुपये की बढ़ोतरी

751-1250 किमी: 10 रुपये की बढ़ोतरी

1251-1750 किमी: 15 रुपये की बढ़ोतरी

1751-2250 किमी: 20 रुपये की बढ़ोतरी

स्लीपर क्लास: 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी

फर्स्ट क्लास (साधारण): 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी

मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC) ट्रेनों में:

सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

AC क्लास में:

AC चेयर कार: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

AC 3 टियर / 3E: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

AC 2 टियर: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

AC फर्स्ट क्लास / एग्जीक्यूटिव क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

READ MORE: वॉक पर निकले शिक्षक की AMU कैंपस में हत्या, छात्रों में दहशत

छोटे रूट और पास वालों को राहत

215 किमी से कम दूरी की यात्रा करने वालों के किराए नहीं बढ़ाए गए। साथ ही, मंथली सीजन टिकट और उपनगरीय ट्रेन यात्रियों को भी कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

पहले से बुक टिकट पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा

26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकट पर कोई बढ़ी हुई कीमत नहीं लगेगी। आज या आज के बाद टिकट बनवाने वाले यात्रियों को नई दरें लागू होंगी।

क्यों बढ़ा किराया

रेलवे ने किराया बढ़ाने का कारण परिचालन लागत में वृद्धि और नई ट्रेन सेवाओं व स्टेशन आधुनिकीकरण के लिए फंड जुटाना बताया। अनुमान है कि इससे रेलवे को सालाना 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी होगी।

READ MORE: नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – ‘कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *