Aayudh

Categories

TMC Protest: ED रेड के खिलाफ TMC का दिल्ली से कोलकाता तक प्रदर्शन; 8 सांसद हिरासत में

TMC Protest

TMC Protest: पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल प्रमुख प्रतीक जैन और पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC पर ED की छापेमारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाहर TMC के 8 सांसदों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान “मोदी-शाह की गंदी चाल नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए गए।

हिरासत में लिए गए सांसद

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सांसदों के बीच धक्कामुक्की हुई। कुछ सांसद गिर भी गए। दिल्ली पुलिस ने डेरेक ओ’ब्रायन, महुआ मोइत्रा समेत 8 सांसदों को हिरासत में लेकर संसद स्ट्रीट थाने पहुंचाया। महुआ मोइत्रा ने कहा कि चुने हुए सांसदों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, वह पूरा देश देख रहा है।

READ MORE: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल

चुनावी साजिश का आरोप 

TMC का आरोप है कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियां पार्टी के रणनीतिक दस्तावेज और डेटा जब्त करने की कोशिश कर रही हैं। पार्टी ने इसे राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश बताया और कहा कि ED का इस्तेमाल भाजपा सरकार अपने फायदे के लिए कर रही है।

कोलकाता में ममता का मार्च

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में दोपहर 2 बजे बड़ी रैली और मार्च का ऐलान किया है। ममता ने ED की कार्रवाई को एजेंसियों का गलत इस्तेमाल बताया और आरोप लगाया कि पार्टी के दस्तावेज उठाए जा रहे हैं।

BJP का पलटवार

भाजपा नेताओं ने TMC पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि TMC और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हैं। वहीं सुभेंदु अधिकारी ने ममता पर जांच में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है मामला

ED ने कोयला घोटाले की जांच में I-PAC के दफ्तर और प्रतीक जैन के घर छापेमारी की है। इसी कार्रवाई को लेकर देशभर में सियासत गरमा गई है।

READ MORE: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में भी मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *