Aayudh

Categories

TMC सांसद कल्याण बनर्जी के अकाउंट से 56 लाख की साइबर ठगी; फर्जी आधार-पैन से खाते का मोबाइल नंबर बदल जालसाजों ने उड़ाए पैसे

कल्याण बनर्जी

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने उनके बंद पड़े एसबीआई खाते से 56 लाख रुपये उड़ा लिए। यह खाता कई सालों से निष्क्रिय था और 2001 से 2006 के बीच विधायक रहते हुए उनके भत्ते इसी खाते में आते थे।

पुलिस के मुताबिक, ठगों ने सांसद के फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर उनके खाते की KYC डिटेल्स अपडेट की और 28 अक्टूबर को खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया। इसके बाद उन्हें खाते का पूरा एक्सेस मिल गया और उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 56 लाख 39 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।

यह रकम कई अलग-अलग खातों में भेजी गई, एटीएम से निकाली गई और गहने खरीदने में भी खर्च की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खुद कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है।

कल्याण बनर्जी ने बताया कि यह खाता काफी पुराना था और लंबे समय से इसमें कोई लेनदेन नहीं हुआ था। फिलहाल उनका मुख्य खाता एसबीआई की कालीघाट शाखा में है। बैंक अधिकारियों ने जांच एजेंसी को सभी जरूरी दस्तावेज, KYC रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन डिटेल्स देने का आश्वासन दिया है।

कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए ट्रांजैक्शन की ट्रेल खंगाली जा रही है।

READ MORE: EOW की जांच में खुलासा; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में निवेशकों के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *