कहा जाता है कि भगवान की बनाई इस सृष्टी में कोई भी वस्तु व्यर्थ नहीं हैं इसी तरह जानवरों का मल और इंसानी मल भी बेहद कीमती है जिसका इस्तमाल कई तरह से किया जाता है। जी हैं इंसान का मल और जानवरों का मल कई तरह से उपयोगी है।
जानवरों का मल आता है इस काम
अफ्रीका जैसे देशों में जानवरों का मल बेहद कीमती माना जाता है। वहां नेवले और गिलहरियों के मल का उपयोग दवा बनाने में किया जाता है। इस क्षेत्र में लोग टाईगर के मल को भी नहीं छोड़ते हैं और उसका उपयोग भी दवा बनाने में करते हैं।
दुनिया की सबसे महंगी कॉफी बनती है इस मल से
दुनिया की सबसे महंगी कॉफी कोपी लुवाक भी बिलाव के मल से बनाई जाती है। दरअसल बिलाव को इन कॉपी के आस पास रहना काफी पसंद है ये उसके बीज को खाते हैं वह कुछ बीज पचा लेते हैं पर कुछ जैसे के तैसे उनके मल में आ जाते हैं। जिसके बाद मल को साफ कर उनमें से इन बीजों को निकाला जाता है।
इंसानी मल का भी होगा उपयोग
बात करें इंसानी मल की तो मेडिकल साईंस इंसानी मल को ट्रांसप्लांट करने की खोज कर रही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि किसी स्वस्थ व्यक्ति के मल को दूसरे अस्वस्थ व्यक्ति के शरीर में मेडिकल तरीके से ट्रांसप्लांट किया जाए तो उसके बैक्टीरिया मर जाएंगे। फिलहाल इस पर रिसर्च की जा रही है।
कृपया इसे अपने घर पर ट्राय करने की कोशिश ना करें।
यह भी पढ़ें- भारत के सबसे खतरनाक किले जहां जाना मतलब मौत को दावत देना