गर्मी के मौमस की शुरुआत होते ही हर किसी को लू का डर सताने लगता है। गर्मी में लू लगने से सिर दर्द, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार होने लगता है। जिसके चलते शरीर कमजोर होने लगता है। लू लगने का सबसे बड़ा कारण है शरीर में पानी की कमी। इसी लिए कहा जाता है कि गर्मी में ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। अगर आप हर रोज 7 से 8 गिलास पानी नहीं पी पा रहें हैं तो कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करें। गर्मीयों में आप निबूं पानी, पूदिने का पानी, गन्ने का जूस और आम का पन्ना पी सकते हैं इससे आपके शरीर को काफी एनर्जी मिलेगी। जिसके बाद आपका शरीर लू से बच सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपको गर्मीयों में लू से बचाएंगी।
छाछ- गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई तरह के ठंडे जूस पीते हैं। इसमें छाछ का सेवन करना गर्मी में काफी फायदेमंद माना जाता है। छाछ कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर होता है और इस में मौजूद विटामिन सी तो गर्मियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार होता है।
नींबू पानी- गर्मीयों में नींबू पानी पीने के कई फायदे हैं सबसे अच्छी बीत की ये हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है साथ ही नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। अगर गर्मी में किसी को एसिडिटी और गैस की समस्या है तो उस व्यक्ति को अवश्य नींबू पानी पीना चाहिए।
गन्ने का जूस- गन्ने के जूस में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और सबसे खास आयरन जैसी पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मीयों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के अलावा गन्ने का जूस आपके पाचन को दुरुस्त रखने, किडनी के कामकाज को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
आम का पन्ना- अगर आप गर्मी में आम का पन्ना पीते हैं तो इसके पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। आम का पन्ना आपको लू से भी बचाने में मदद करता है। ये हमारी आंखों को भी स्वस्थ रखता है। कच्चे आम में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, फाइबर आदि कई तत्व होते हैं। इससे पेट से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं।
तरबूज का जूस- गर्मियों के मौसम में तरबूज का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इससे लू नहीं लगती है और आपका शरीर लंबे समय तक ऊर्जा वान रहता है।
ये भी पढ़ें- जाने हर रोज गर्मी में गर्म पानी पीने के कई फायदे