मध्य प्रदेश भारत के ह्रदय के रूप में जाना जाता है . प्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता देखते ही बनती है .प्रदेश की वाइल्ड लाइफ ,फोरेस्ट तथा झरनों के नाम देश की सबसे सुन्दर जगहों में आते हैं . आपको बतादें कि झरने तो देश में कई हैं लेकिन मध्य प्रदेश के झरनों की सुन्दरता सबसे अनोखी है और आज इस लेख के माध्यम से हम आपको प्रदेश के सबसे खूबसूरत झरनों की जानकारी देंगे .
बी फॉल्स
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। पचमढ़ी का बी फॉल्स प्रपात जमुना प्रपात से भी जाना जाता है। जमुना जलप्रपात एक शानदार प्रपात है, जो पचमढ़ी के . पीने का पानी प्रदान करता है। इसकी धारा बहुत ऊंचाई से गिरती है। वहाँ स्नान करने वाले लोगों को वहीं का पानी चुभता है। बी फॉल्स एक अद्भुत झरना है, जो कल कल ध्वनि के साथ बहता है। यहाँ जल प्रपात के ऊपर और नीचे कुंड है । इस झरने से वर्ष भर धारा प्रवाहित होती रहती हैं और इसका पानी पहाड़ी से 35 मीटर की गहराई में गिरता हैं।
धुआंधार वाटरफॉल्स
मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से लगभग 21 किलोमीटर की दूर पर मौजूद धुआंधार वाटरफॉल्स प्रकृति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। अपनी शांति और अद्भुत दृश्यों के रूप से ये झरण सबका मन आसानी से मोह लेता है। जब इस झरने का पानी लगभग 18 मीटर से अधिक की ऊंचाई से गिरता है, तब सैलानियों में एक अलग ही रंगत देखने को मिलती है। कहा जाता है कि पानी गिरने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है। ) अगर आप जबलपुर घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहाँ ज़रूर पहुंचें। इस झरने को एक रोमांटिक वाटरफॉल्स के रूप में भी पसंद किया जाता है। इसलिए यहां कई कपल्स भी घूमने के लिए आते हैं।
दुग्ध धारा
लगभग 15 मीटर की ऊंचाई से गिरते पानी देखने और यहां आसपास घूमने के लिए हर महीने हजारों सैलानी पहुंचते हैं। ये झरना मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मौजूद है। इस झरने को लेकर एक मान्यता है कि यहां दुर्वासा ऋषि ने तपस्या की थी इसलिए इस झरने का नाम दुर्वासा झरना पड़ा था। लेकिन, बाद के समय में ये दूध धारा के रूप में प्रचलित हो गया। एक अन्य धारणा है कि नर्मदा जी ने किसी राजकुमार पर प्रसन्न होकर उन्हें दूध की धारा के रूप में दर्शन दिए थे जिसके बाद इसका नाम दूध धारा पड़ा।
रजत फॉल
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में मौजूद रजत फॉल किसी भी प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कहा जाता है कि ये झरना भारत का 30वां सबसे खूबसूरत और अद्भुत झरना है। इस झरने की ऊंचाई लगभग 350 फीट है। आपको बता दें कि इस झरने को सिल्वर और सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ साथ घूमने के लिए ये झरना एक बेहतरीन जगह भी है।
चिचाई वॉटरफॉल
भारत में मौजूद 23वें सबसे अधिक ऊंचाई पर मौजूद है ये झरना। ये झरना लगभग 115 मीटर गहरा और लगभग 175 मीटर चौड़ा भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मध्य प्रदेश के रीवा से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर सिरमौर जिले में मौजूद है। ये भी बता दें कि ये झरण बीहर नदी द्वारा निर्मित होता है। इस झरने के आसपास मौजूद हरियाली और खूबसूरत नज़ारे किसी भी सैलानी को अचंभित कर सकती है। इस झरने को पिकनिक की जगह के रूप में भी पसंद किया जाता है।