Aayudh

Categories

मध्य प्रदेश के शहरों में राम मंदिर के लिए चल रहीं ये तैयारियाँ

राम मंदिर

इन दिनों देश का कोना कोना राम मय हो गया है देश भर से लोग अलग अलग तरह से राम मंदिर की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियाँ कर रहे हैं। और आपको जानकर हैरानी होगी इस समारोह के लिए ना केवल भारतवासी अयोध्या में उपहार भेज रहे हैं बल्की विदेशों से भी उपहार अयोध्या पहुँच रहें हैं। हर गली हर शहर भक्त अपने अपने स्तर पर तैयारियाँ कर रहें हैं ऐसे में हम आपको बताएंगे कि मध्य प्रदेश के शहरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ले कैसी तैयारियाँ चल रही हैं।

राजधानी भोपाल में राम मंदिर के लिए दिखा उत्साह

सबसे पहले बात करते हैं राजधानी भोपाल की ,भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र का मोहौल तो अभी बिलकुल देखने लायक है। शहर के क्षेत्र को पूरी तरह से राम मय कर दिया है। दरअसल यहाँ दो दिन का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसके चलते दो दिन क्षेत्र को ही अयोध्या माना जाएगा साथ ही लगातार दो दिन तक राम धुन क्षेत्र में अखंड रूप से चलती रहेगी। बतादें कि कार्यक्रम में साज धाज करने के लिए कारीगिर दक्षिण भारत बुलाए गए हैं ताकि कार्यक्रम में कोई कमी ना रह जाए।

विदिशा में चलाई ये पहल

वहीं प्रदेश के विदिशा में तो एक अनोखी ही पहल चल रही हैं। दरअसल विदिशा शहर के जागरूक हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता यहां के हर गली मुहोल्ले में घरों में रोजाना अक्षत वितरण कर रहे हैं। इस के साथ ही वह रोज शहर के नागरिकों को याद दिला रहे हैं कि बस इतने दिन और फिर राम लला अपने जन्मस्थान पर आ रहे हैं।

उज्जैन से राम मंदिर को भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू

अब बात करते हैं प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी इंदौर की। तो इंदौर के उज्जैन से बाबा महाकाल भी राम लला के लिए उपहार भेज रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं  क्योंकि बाबा महाकाल की नगरी से अयोध्या के लिए 5 लाख प्रसाद के लड्डू जाएंगे। बतादें कि सीएम डॉ मोहन यादव ने खुद इस बात का ऐलान किया है। साथ ही इंदौर में 22 जनवरी के दिन विशाल दीपोत्सव मनाया जाएगा जिसके चलते शहर में 1 करोड़ 8 लाख दिए जलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 32 साल से रामलला की सेवा करने वाले महंत ने चुना राम मंदिर का मुख्य पुजारी

इस दिन शहर की 56 दुकानों पर रामोत्सव मनाया जाएगा। शहर में मिठाई नमकीन संगठन के द्वारा पूरे शहर में 2 हजार किलो की मिठाई बटवाई जाएगी। इस दिन शहर में दूध बेंचने वाले लोग सादा नहीं केसर वाला दूध बेंचेंगे। पैट्रोल पम्प पर गुब्बारों से सजावट होगी और होटल और मॉल भी राम मय सजावट से खिलेगे। मतलब कुल मिलाकर प्रदेश भर में राम मंदिर के लिए जोरों शोरों से तैयारियां जारी हैं।

यह भी पढ़ें- एक्टर संजय दत्त ने बिहार के गया में किया माता-पिता का पिंड दान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *