Aayudh

Categories

ये हैं भारत देश के ऐसे मंदिर जहाँ साल के 365 दिन चलती हैं तांत्रिक क्रियाएं

तांत्रिक

भारत देश के मंदिर अपनी कला और रहस्यमय तथ्यों के लिए मशहूर है। देश के ऐसे भी कई मंदिर है जहाँ तांत्रिक और अघोरियों को सिद्धियाँ प्राप्त होती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ मशहूर मंदिरों के बारे में बताएंगे जहाँ साल भर तांत्रिक क्रियाएं होती रहती हैं।

ओडिशा का तांत्रिक मंदिर

ओडिशा का वेताल मंदिर। इस मंदिर में बलशाली चामुण्डा की प्रतिमा की पूजा की जाती है। बलशाली चामुण्डा देवी दुर्गा का ही एक स्वरूप है जिसको तांत्रिक अलग अलग प्रकार की क्रियाओं से प्रसन्न करते हैं।

वैजनाथ मंदिर

हिमाचल प्रदेश का वैजनाथ मंदिर यह मंदिर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग में शामिल है। यह मंदिर में भी तांत्रिक क्रियाएं के लिए और वहां के पानी में पाए जाने वाली जादुई ताकत के लिए प्रसिद्ध है।

कालीघाट मंदिर

कोलकाता का कालीघाट मंदिर यह मंदिर तांत्रिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण तीर्थ है। यहाँ तांत्रिक मां काली की आराधना करते हैं। माना जाता है कि इसी स्थान पर मां सती की अंगुलियाँ गिरी थी।

तांत्रिक क्रियाओं का गढ़ कामाख्या देवी मंदिर

असम का कामाख्या देवी मंदिर, यह स्थान तंत्र साधना का गढ़ माना जाता है। माना जाता है कि इस स्थान पर मां सती का योनी भाग गिरा था।

भैरव मंदिर

मध्य प्रदेश का काल भैरव मंदिर इस स्थान पर काल भैरव की श्याम मुखी प्रतिमा है। इस मंदिर में दूर दूर से तांत्र साधना करने वाले लोग और अघोरी सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें- महाभारत से जुड़ी ये बात शायद ही किसी को पता होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *