टीवी शो अक्सर एक समय के बाद लोगों के दिल से उतर जाते हैं जिसका कारण या तो उस सीरियल की कहानी होती है या फिर दर्शकों का बदलता टेस्ट। लेकिन कुछ ऐसे सीरियल भी हैं जिन्हें लोगों ने एक लम्बे समय तक पसंद किया है जिनमें से कुछ तो आज भी नियमित देखे जा रहे हैं।
ये हैं वो मशहूर सीरियल
क्योंकि सास भी कभी बहु थी
क्योंकि सास भी कभी बहु थी सबसे लम्बे चलने वाले टीवी सीरियल में से एक है। यह एक ऐसा टीवी शो था जिसने सभी का दिल जीत लिया था। एकता कपूर के इस शो ने अपने 1833 एपिसोड पूरे किए थे।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
ये मजेदार टीवी शो 15 सालों से घरों में नियमित रूप से देखा जाता है। इस शो के अब तक 3500 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस शो की आगे भी कई सालों तक चलने की उम्मीद हैं।
कुमकुम भाग्य
ये टीवी सीरियल भी सबसे लम्बे चलने वाले नाटक में से एक है। साल 2014 में बने इस सीरियल के आगे भी भाग बने जिनकी कहानी अब पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही हैं।
ये हैं मोहब्बतें
इस टीवी शो से ही दिव्यांका त्रिपाठी को लोगों का प्यार मिला है। ये सीरियल 10 साल से लगातार अपनी जगह लोगों के दिल में बनाए हुए है और अभी भी आगे के क्रम के अनुसार टेलिकास्ट किया जाता है।
यह भी पढ़ें- जानिए जय मां संतोषी फिल्म में संतोषी मां बनने वाली अभिनेत्री से जुड़ी बातें