साल 2023 का अक्टूबर महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने दो ग्रहण लगने वाला है. साल की दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा. फिर उसके ठिक 15 दिन बाद 28 अक्टूबर को 2023 का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा. ग्रहण ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टि से इंसाल के लिए महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.
सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगने जा रहा है. उसके बाद चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है. अब यह जानना जरुरी है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों भारत में दिखाई देगा या नहीं.
आपको बता दे कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है 14 अक्टूबर को यह ग्रहण रात में 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. साल का दुसरा ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा इसलिए इसका सूतक काल नही माना जाएगा. यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा.
भारत छोड़ इन जगह पर दिखेगा सुर्य ग्रहण
साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के अलावा दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों को छोड़कर उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, इत्यादि जगहों पर दिखाई देगा.
28 अक्टूबर को लगेगा 2023 का दूसरा चंद्रग्रहण
यह 2023 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण लगने वाला है. 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण रात को 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा. चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा.
भारत के साथ-साथ यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है.
ये भी पढ़े-दिग्विजय सिंह ने PFI को लेकर दिया ऐसा बयान जिस पर मच गया हड़कंप