Aayudh

मध्य प्रदेश के बीना में हैं राम नाम का ऐसा अद्भुत बैंक

मध्य प्रदेश , राम नाम बैंक

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्री राम और राम मंदिर से जुड़े कई लोग और उनके जीवन के किस्से हमारे सामने आ रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के बीना से भी एक राम भक्त का नाम सामने आया है। बतादें कि जिस प्रकार अयोध्या में सीताराम नाम बैंक है उसी प्रकार प्रदेश के बीना में भी ऐसा ही बैंक हरदेव प्रसाद द्वारा संचालित किया जाता है।

मध्य प्रदेश के राम नाम बैंक की ख़ासियत

प्रदेश के बीना में हरदेव प्रसाद नामक एक गृहस्थ संत रहते हैं यानी की ऐसे संत जिसने अपने पूरे जीवन में गृहस्थ धर्म का पालन करते हुए श्री राम की भक्ति और उनका नाम जप किया। बतादें कि यह संत राम नाम महाराज के नाम से मशहूर हैं। संत हरदेव प्रसाद की बचपन से ही राम नाम में रूचि रही है जिसके प्रभाव से बचपन में ही वह लोगों की समस्याओं का समाधान बताने लग गए थे। लेकिन महाराज की बस इक शर्त होती है कि व्यक्ति को पहले राम नाम को लिखना होगा उसका जाप करना होगा।

बैंक में 16 अरब से भी ज्यादा हैं राम नाम

संत ने लोगों को राम भक्ति और राम नाम के प्रति जागरूक किया जिससे आज उनकी राम नाम बैंक में 16 अरब से भी ज्यादा राम नाम विराजित हैं। हरदेव प्रसाद के घर में स्थित मंदिर में लगातार 56 सालों से राम नाम का कीर्तन भी चल रहा है उन्होंने कई रामायणों का भी लेखन किया है। पर खास बात ये है कि रामायण का हर अक्षर राम नाम से मिलकर बना है।

बतादें कि राम नाम महाराज को कैमरा और प्रसिद्धि से नफरत है वह अपना या अपनी बैंक का किसी भी प्रकार से प्रचार नहीं करते हैं पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित कई महान संत उनका अक्सर अपनी कथाओं में जिक्र करते हैं और उनसे मुलाकात भी करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन है अरुण योगीराज जिनकी बनाई गई प्रतिमा होगी अयोध्या में विराजमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *