Aayudh

Categories

पृथ्वी पर कुछ ऐसे भी देश है जहां महिनों तक नहीं होती रात

नहीं होती रात

हम सभी ये जानते हैं कि पृथ्वी गोल है और चंद्रमा इसका उपग्रह हो जो इसके चक्कर लगाता रहता है। वहीं पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है इसी क्रम में पृथ्वी को जो हिस्सा सूर्य की ओर होता है वहां दिन होता है और जो उसके विपरीत में हो वहां रात होती है। दिन और रात को क्रम इसी तरह चलता रहता है लेकिन पृथ्वी पर ऐसे भी देश हैं जहां महीनों तक रात नहीं होती है।

यहां केवल 50 मिनट के लिए होता है सूर्यास्त

अलास्का अमेरिका की सबसे बड़ा राज्य है। पहले तो ये रूस का हिस्सा था लेकिन सन 1959 में अमेरिका ने रूस से इसे खरिद लिया। अलास्का को ग्लेशियरों का राज्य भी कहा जाता है। यहां पर 15 मई से लेकर 15 जुलाई के समय सूर्य पूर्ण रूप से नहीं डूबता है। यहां रात के साढ़े बारह बजे केवल 50 मिनत के लिए सूर्य अस्त होता है।

51 दिन तक नहीं होती रात

दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक कनाडा भी है। इस देश का ज्यादातर हिस्सा बर्फ से ढका रहता है। इस बड़े देश में भी दिन और रात का एक अलग ही चक्कर है। कनाडा के उत्तर पश्चिम इलाकों में गरमी के दिनों में लागातार 51 दिन तक सूर्य अस्त नहीं होता है।

80 दिनों तो नहीं होती रात

फिनलैंड को झीलों का देश भी कहा जाता है। अगर आपको झील पसंद है तो आप फिनलैंड जाना चाहिए यहां आपको हर तरफ झील ही देखने को मिलेंगी। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए फिनलैंड सबसे अच्छी जगह है। यहां गरमी के मौसम में लागातार 80 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है। फिनलैंड में रात के समय भी सूर्य की किरणें पड़ती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- जानवरों का मल होता है उपयोगी, इंसानी मल भी है कीमती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *