अगर आच्छाई है तो बुराई भी है ,और भगवान है तो शैतान भी होंगे, और अगर आप मध्य प्रदेश कि ऐसे ही किसी डरावनी जगह के बारे मे जानना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे मध्य प्रदेश की हॉन्टेड जगहों का नाम ..
1.भोपाल का भूत बंगला
मध्य प्रदेश की सबसे खतरनाक जगह मै से एक है भोपाल शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित एक बंगला “भूतों का घर” माना जाता है। इस बंगले के पास से अकेले निकलने में भी लोग डरते हैं। कई सालों से यह बंगला वीरान है। इस बंगले की डरावनी कहानियों और मौतों के बाद भूत बंगला खूनी बंगला के नाम से भी मशहूर हो गया था। इस बंगले में कई बार लोगों की खूनी लाशें मिली हैं, हालांकि आज तक इन लाशों के खूनी का पता नहीं चल सका। माना जाता है कि यहां भूत प्रेत का निवास है और वो ही लोगों का खून करते हैं। कई लोग भूत बंगले से जुड़े मिथक और आत्माओं की कहानियों के बारे में बताते हैं, जिसे सुनने के बाद लोगों के मन में अजीब सी दहशत बैठ गई है। हालांकि अब यह बंगला तोड़ दिया गया है, लेकिन अभी भी यह भोपाल शहर की सबसे खतरनाक जगह मै से एक है और आज तक लोग इस जगह के पास से गुजरने से ही सहम जाते हैं।
2.डॉव इंडस्ट्रीयल बिल्डिंग
भोपाल की डॉव इंडस्ट्रीयल बिल्डिंग 1984 में हुई गैस त्रासदी की घटना से जुडी है। इस बिल्डिंग को भोपाल शहर की सबसे खतरनाक जगह माना जाता है। लोग कहते हैं कि इस बिल्डिंग के आसपास आत्माओं का साया है। भोपाल गैस त्रासदी में हुई लोगों की हत्या के बाद उनकी आत्मा यहां फंसी हुई है। कई लोगों ने डॉव इंडस्ट्रीयल बिल्डिंग में आत्माओं की उपस्थिति की पुष्टि की है, जबकि कुछ लोग यहां डरावनी घटनाओं की पुष्टि करते हैं। इसलिए इस बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है और इसे भोपाल की सबसे खतरनाक बिल्डिंग बताया जाता है।
3 थॉमस चर्च
गुना की देलवी कॉलोनी में स्थित थॉमस चर्च में होने वाली अनहोनी घटनाओं के कारण ये चर्चा में रहता है। थॉमर्स चर्च के बारे में बताया जाता है कि यहां अक्सर बच्चों के रोने की आवाज सुनाई देती थी, जिससे धीरे-धीरे स्थानीय लोगों में डर बढ़ता गया। एक समय आया जब मुस्लिम कम्यूलिटी के लोगों ने यह चर्च जला दिया, जिसके बाद ये चर्च खाली कर दिया गया। तब से थॉमस चर्च खाली पड़ा है, लेकिन आज भी जो कोई भी इसे देखता है उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह मात्र एक ऐसा चर्च है जो मध्यप्रदेश की खौफनाक जगह मै से एक है।
4 एम्प्टी बिल्डिंग
इंदौर के एमजी रोड पर स्थित एम्प्टी बिल्डिंग यहां की भूतिया बिल्डिंग मानी जाती है। कहा जाता है कि कई साल पहले एक महिला ने इस इमारत से कूदकर जान दी थी। महिला की मौत के बाद यहां असामान्य और अजीब गतिविधियां होने लगीं, जिसके बाद एक-एक कर लोगों ने बिल्डिंग खाली करना शुरू कर दी। इस तरह एम्प्टी बिल्डिंग खाली हो गई। मध्यप्रदेश की खौफनाक जगह आज भी लोग एम्प्टी बिल्डिंग इमारत में जाने से डरते हैं। बता दें कि इंदौर की एम्प्टी बिल्डिंग शहर के सबसे व्यस्त सड़क पर स्थित है, लेकिन आज भी इसका कोई खरीददार नहीं है। ऐसी कई मध्यप्रदेश की खौफनाक जगह है जो शहर के बीच मै होते हुए भी शहर का हिस्सा नही बन पाते।
5 सुख निवास पैलेस
मध्य प्रदेश की सबसे डरावनी जगह कहा जाये या खूबूसरत जगह। इंदौर शहर एक जहग ऐसी भी है जो इतनी डरावना भी है और खूबसूरत भी, इसका अनुमान आपको तब लगेगा जब आप इंदौर के सुख निवास पैलेस जाएंगे। सुख निवास पैलेस बाहर से दिखने में जितना आलीशान है, अंदर का नजारा उससे भी ज्यादा खूबसूरत है। लेकिन सुख निवास पैलेस इंदौर की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। कई लोगों ने इस महल के पास असामान्य घटनाओं का अनुभव किया है। इसलिए इस सुख निवास पैलेस को इंदौर मध्यप्रदेश की खौफनाक जगह में शामिल कर दिया गया है। ये महल इंदौर के होलकर्स द्वारा 18वीं शताब्दी में बनवाया गया था, लेकिन अब इसे म्यूजियम का रूप दे दिया गया है। हालांकि लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन इस भूतिया महल की कहानी सुनने के बाद लोगों में दहशत जरूर बैठ जाती है और यहां दोबोरा आने के बारे में कोई नहीं सोचता। लेकिन आपको बता दें वर्तमान में सुख निवास पैलेस से जुड़ी किसी भूतिया घटना के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिलती है।
6.भूतिया अस्पताल
क्या ऐसा भी कोई अस्पताल होगा जहां भूत मरीजों के साथ मिलकर अपना इलाज कराते होंगे। सुनने में ही कितना डरावना सा लगता है लेकिन भोपाल शहर की सबसे खतरनाक जगह मै से एक जगह ऐसी भी है। आप भले ही मानें या ना मानें, लेकिन भोपाल में स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पीटल में भूत मरीजों के साथ अपना भी इलात कराते हैं। शहर के सबसे बड़े सरकारी जनाना अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर कई बार भूत को देखने के बाद मरीजों के पसीने छूट गए हैं। जाना तो दूर की बात है, अब लोग इस जगह के आसपास भटकने से भी घबराते हैं। हालात ये हैं कि अब इस पांचवी मंजिल के वॉर्ड पर ताला लगा दिया गया है और अब कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी यहां कदम नहीं रखना चाहता। सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे कि इंदिरा गांधी हॉस्पीटल में आदमी ही नहीं बल्कि लिफ्ट तक जाने से घबराती है। यहां लिफ्ट में पांचवी मंजिल का बटन दबता ही नहीं है। अगर आप इस बटन को दबाएं भी तो भी लिफ्ट वहीं खड़ी रहती है। अगर कोई भूलवश यहां पहुंच भी जाएं, तो उसका वापस लौटना मुश्किल होता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने खुद भूतों को देखने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार इस अस्पताल में बेड, मशीने सब नई हैं, लेकिन अब सब ताले के अंदर हैं। यहां तक की इन मशीनों को पांचवी मंजिल से लाने का साहस भी कोई नहीं करता। लेकिन वहां ऐसा क्यों होता था ये कोई भी नहीं जनता।
7.शिवपुरी किला
शिवपुरी जिले में स्थित किला काफी डरावना है। यहां रात तो क्या दिन में भी कोई अकेले आने का साहस नहीं उठा पाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां दिन ढलते ही रात में भूतों की महफिल सजती है। दरअसल, इसके पीछे भी एक कहानी है। दो हजार साल पहले बने इस किले में वीर खांडेराव नामक राजा था। उसे लड़कियों का नृत्य देखने का बेहद शौक था, यहां तक की वो उनके लिए आलीशान पार्टी तक आयोजित करता था। इसलिए माना जाता है कि आज भी ये पार्टी यहां रात में होती है, जिसमें भूत प्रेत शामिल होते हैं। लेकिन जो इस महफिल को देख लेता है वो बचकर नहीं आ पाता। कहा तो ये भी जाता है कि वीर खांडेराव की मौत के बाद यहां कोई परिवार टिक नहीं पाया। एक परिवार ने यहां रहने का साहस किया, लेकिन पहले दिन से ही घर की महिलाएं अजीब और गरीब तरह की हरकतें करने लगीं, जिसके बाद उन्हें तंत्र विद्या से ठीक कराया गया। शिवपुरी के पोहरी कस्बे में स्थित इस किले की वैसे तो कोई पहचान नहीं है, लेकिन जब से इस किले में भूत प्रेतों की बात सामने आई है जब से लोग शिवपुरी के किले को पहचानने लगे हैं। इसलिए यह मध्य प्रदेश की सबसे डरावनी जगह मै से एक है।
नोट – इन सभी जगहों से जुड़ा कोई ठोस प्रमाण नहीं है यह सिर्फ स्थानीय लोगों के द्वारा बताई गई है ।