ये तो सभी जानते हैं कि भारत का सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी है पर क्या आप ये जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है..आइए जानते हैं ।
विनोद अग्रवाल
‘यदि आपकी मर्सिडीज खरीदने की क्षमता है, फिर भी आप पुराने मॉडल की गाड़ी पर चलते हैं तो ये गलत है। वैसे ही यदि आपकी क्षमता नहीं है, फिर भी आप दिखावे के लिए मर्सिडीज खरीद लें, वह भी ठीक नहीं..। टाइम और वैल्यू दोनों को पहचानना बहुत जरूरी है, तभी सक्सेस मिलेगी।’ यह कहना है मध्यप्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति विनोद अग्रवाल का।
अमीरों में इंदौर शहर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सामने आए हैं। वित्तीय सेवाएं देने वाली देश की अग्रणी कंपनियों में से एक आइआइएफएल हुरून ने एक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले देश के 1037 अमीरों की सूची जारी की है। इसमें इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल देश में 279 वें स्थान पर हैं। पिछले वर्ष वे सूची में 494 वें स्थान पर थे।
9 वीं कक्षा से संभाला कारोबार
जब विनोद 9वीं क्लास में था, उस वक्त लगभग 14-15 साल की उम्र थी। तभी बिजनेस को संभालना शुरू कर दिया। तब गुजरात-राजस्थान की यात्राएं की जो कोयला व्यापार से संबंधित थी। तब क्लाइंट को हैंडल करना बड़ा चैलेंज था। कम उम्र होने के कारण कई बार उन्हें भरोसे में लेना मुश्किल हो जाता था। हालांकि व्यापार के साथ उनका पढ़ने का शौक कम नहीं हुआ। 12वीं की परीक्षा में गोल्ड मेडलिस्ट रहे और प्रदेश में मेरिट लिस्ट में आए । व्यापार का सफर भी चलता रहा।
लोगों ने कहा विदेश चले जाओ
अग्रवाल से पहले कभी कहा गया था कि भारत के कानून अलग तरीके के हैं। सख्त हैं। यहां टैक्सेशन अधिक है। आपको कहीं न कहीं विदेश में सेटल हो जाना चाहिए। देश से बाहर चले जाना चाहिए। तो उनका यही जवाब रहता था कि ये मां अहिल्या की पुण्याई की नगरी है।