Aayudh

न्यूयॉर्क में भी बज रहा महात्मा गांधी (mahatma gandhi) के नाम का ढंका

महात्मा गांधी (mahatma gandhi)

महात्मा गांधी (mahatma gandhi) को केवल भारत में ही नहीं पूजा जाता है बल्कि विदेशों में भी उनका आदार और सम्मान किया जाता है। इसी का उदाहरण पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में भी देखने को मिला। महात्मा गांधी की 75वी पुण्यतिथि के पहले न्यूयॉर्क के क्वींस में उनकी नई प्रतिमा का अनावरण किया गया।

महात्मा गांधी (mahatma gandhi) की मूर्ति हुई स्थापित

न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य जेनिफर राजकुमार ने शहर के रिचमंड हिल्स में 111वी स्ट्रीट पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है। बतादें कि साल 2022 में रिचमंड हिल्स पर हिंदू मंदिर के सामने स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर उसी स्थान पर गांधी की प्रतिमा का पुनर्निर्माण किया गया है।

न्यूयॉर्क के मेयर ने दिया एकता का संदेश

प्रतिमा को स्थापित करने को लोकर सोशल नीडिय पर भी लिखा गया कि पिछले साल रिचमंड हिल्स पर बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। पर हमारे मन में पुनर्निर्माण की भावनाएं थी। हमारे शहर में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है। शहर के मेयर एडम्स का कहना है कि हम न्याय के उन मूल्यों को अपनाते हैं जिनके लिए गांधी ने अपने पूरे जीवन का त्याग कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Martyrs day पर जानिए (महात्मा गांधी) Mahatma Gandhi के प्रेरक प्रसंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *