Highlights
- दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित हुआ।
- परेड में 29 लड़ाकू विमान शामिल, राफेल और सुखोई ने फ्लाई-पास्ट कर दिखाया दम।
- 30 से ज्यादा झांकियों में राज्यों की संस्कृति और विकास को प्रदर्शित किया गया।
- पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल और ऑपरेशन सिंदूर का कमांड सेंटर प्रदर्शित किया गया।
देश ने आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद देशभर की सेनाओं और कलाकारों ने अपनी ताकत और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया।
विदेशी मेहमानों की मौजूदगी
77th #RepublicDay🇮🇳 | The European Union (EU) contingent at the Kartavya Path in Delhi
— ANI (@ANI) January 26, 2026
The European Union (EU) military representation is led by Colonel Frederik Simon Spruijt, acting on behalf of the Director General of the European Union Military Staff (EUMS), on board a… pic.twitter.com/DI6gvXNGuY
इस साल परेड में पहली बार दो मुख्य अतिथि शामिल हुए: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भी समारोह में मौजूद रहे।
सैन्य शक्ति का प्रदर्शन
#WATCH | Delhi: Visuals of the Vajraang formation. The formation consists of 06 Rafale aircraft flying in 'Vajraang' Formation.
— ANI (@ANI) January 26, 2026
77th #RepublicDay🇮🇳
(Source: DD) pic.twitter.com/554oC0KQIv
परेड में भारतीय वायु सेना के 29 एयरक्राफ्ट शामिल थे, जिनमें राफेल, सुखोई, मिग-29 और जगुआर शामिल थे। विमानों ने सिंदूर, वज्रांग और अर्जन फॉर्मेशन प्रस्तुत किए। पहली बार हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी प्रदर्शित किया गया।
झांकियों में संस्कृति और विकास
परेड में 30 से अधिक झांकियां दिखाई गई।
VIDEO | The tableau of the Ministry of Home Affairs, featuring the National Disaster Management Authority (NDMA) and the National Disaster Response Force (NDRF), that rolled down the Kartavya Path on January 26 during 77th Republic Day parade commemorated 25 years of the Bhuj… pic.twitter.com/Nff1bODPsa
— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2026
- मध्य प्रदेश ने अहिल्याबाई होल्कर को प्रदर्शित किया।
- तमिलनाडु ने इलेक्ट्रिक वाहन हब और टेक्नोलॉजी को दिखाया।
- गुजरात की झांकी में भीकाजी कामा को श्रद्धांजलि दी गई
#WATCH | #RepublicDay | The Manipur tableau presents the state’s remarkable journey of transforming indigenous, high-value agricultural produce from symbols of cultural heritage into drivers of economic growth.
— ANI (@ANI) January 26, 2026
The tableau highlights how Geographical Indication (GI)–tagged… pic.twitter.com/8llowTkTNR
- पंजाब और हिमाचल ने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ताकत दिखाई।
- एनडीआरएफ और शिक्षा मंत्रालय की झांकियों में आपदा प्रबंधन और पीएम श्री स्कूल को दर्शाया गया।
सांस्कृतिक प्रदर्शन
#WATCH | #RepublicDay2026 | Camel contingent of the BSF under the command Deputy Commandant Mahendra Pal Singh Rathore mounted on his camel Chetak marches on Kartavya Path. Marching in front of the saluting base are the regal camels of the BSF, followed by the iconic Camel… pic.twitter.com/wwlP3fbctH
— ANI (@ANI) January 26, 2026
परेड में 2,500 कलाकार और एयरफोर्स के फ्लाई-पास्ट ने दर्शकों को रोमांचित किया। विशेष प्रस्तुतियों में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का संदेश, राज्य की विविध संस्कृति और शौर्य का चित्रण किया गया।
वीरों को सलामी
On the occasion of Republic Day 2026, President Droupadi Murmu confers India’s highest peacetime gallantry award, the Ashok Chakra, upon Group Captain Shubhanshu Shukla, who made history as the first Indian to set foot on the International Space Station. Group Captain Shukla has… pic.twitter.com/2jRraeYFja
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 26, 2026
सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली और परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने कमान संभाली।
READ MORE: मध्य प्रदेश के चार ऐसे हीरो, जिन्होंने समाज और संस्कृति में किया कमाल, अब मिला पद्मश्री का गौरव!