Aayudh

Categories

Thailand Accident: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, 80 घायल

Thailand Accident

Highlights

  • थाईलैंड में निर्माणाधीन क्रेन ट्रेन पर गिरने से 22 लोगों की मौत, 80 घायल।
  • हादसे के समय ट्रेन में 195 यात्री थे, ज्यादातर स्कूल के छात्र।
  • कई डिब्बे पटरी से उतरे और आग लगी; बचाव कार्य जारी।

Thailand Accident: थाईलैंड के सिखियो जिले में बुधवार को एक भयंकर रेल हादसा हुआ। तेज रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर निर्माणाधीन साइट की क्रेन 65 फीट की ऊचाई से गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 से ज्यादा लोग घायल हैं।

ज्यादातर यात्री छात्र

हादसे के समय ट्रेन में 195 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश यात्री स्कूल के छात्र थे। ट्रेन लगभग 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी, जिससे ड्राइवर को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला।

ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे

क्रेन का मलबा ट्रेन के डिब्बों पर गिरा और कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रेन का मेटल टुकड़ा ट्रेन के बीच में जाकर टकराया, जिससे डिब्बा दो हिस्सों में कट गया।

READ MORE: कांग्रेस  MLA ने कुत्तों से की ST/SC विधायको की तुलना; बोले – काटने की बात छोड़िए, वो कुत्ता भौंक भी नहीं पाएगा

बचाव कार्य जारी

हादसे के कुछ मिनटों बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने कई फंसे यात्रियों को काटने और फैलाने वाले उपकरणों से बाहर निकाला। अब तक 12 शव बरामद किए गए हैं।

सरकार ने जांच के आदेश दिए

स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि क्रेन क्यों गिरी और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं।

हादसे का वीडियो सामने आया

राहत कार्य का वीडियो दिखा रहा है कि बचावकर्मी आग बुझाने और घायल यात्रियों को निकालने में लगे हुए हैं।

READ MORE: खुदा के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इरफान सुल्तानी को सरेआम हो सकती है फांसी; ट्रंप बोले अगर ईरानी सरकार ने ऐसा किया तो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *