महागठबंधन में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। सहनी की पार्टी VIP को RJD ने अपने कोटे से 3 सीटें देने की घोषणा की है। RJD नेता तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी अपनी 26 सीटों के कोटे में से मुकेश सहनी को तीन सीटें देगी। ये 3 सीटें झंझारपुर गोपालगंज और मोतिहारी की हैं। इस खबर के पहले एक खबर आई थी कि मुकेश सहनी के सामने RJD ने विलय का प्रस्ताव रखा था, जिसे मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने इंकार कर दिया था।
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि RJD अपने कोटे की 26 सीटों में से मुकेश सहनी को 3 सीटें देने के लिए तैयार है। मुकेश की पार्टी को तेजस्वी गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर से तीन सीटें दे रहे हैं। तेजस्वी ने ये भी कहा, ‘मुझे खुशी है कि मुकेश अब महागठबंधन में शामिल हो रहे है। महागठबंधन के सभी सहयोगी हमारे इस बड़े गठबंधन में उनका स्वागत करते हैं। सहनी ने भारतीय लोकतंत्र के पक्ष में एक महत्वपूर्ण काम किया है। उनका ये निर्णय हम सब के लिए सही साबित होगा।
तेजस्वी यादव ने बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान
तेजस्वी ने ये भी बोला कि, ‘ पूरे भारत देश में चुनाव की लहर दौड़ रही है। जो ये दावा कर रहे है कि 2024 में 400 सीटों के पार उनको बिहार धूल चटा देगा। ऐसे नतीजे आएंगे जिसे देख हर कोई हैरान रह जाएगा। हम प्रगतिशील है और अब तो हमारे पास बिहार के विकास के लिए एक दृष्टिकोण और साथ ही रोडमैप भी है। हम देख रहे हैं कि कैसे संविधान को दबाया जा रहा है। अगर किसी ने संविधान से समझौता किया तो लोकतंत्रव को नुकसान होगा। वे लोग पूरे देश में तानाशाही लागू करना चाहते हैं।’
ये भी पढ़ें- RBI Monetary Policy: इस वित्त वर्ष भी नहीं मिलेगी ईएमआई में राहत