Aayudh

Categories

Team India Sponsor: टीम इंडिया को मिलेगा नया जर्सी स्पॉन्सर, बीसीसीआई ने रखा 400 करोड़ की कमाई का लक्ष्य

Team India Sponsor

Team India Sponsor: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के लिए नए जर्सी स्पॉन्सर की तलाश में है। ड्रीम11 के साथ एग्रीमेंट खत्म होने के बाद बोर्ड ने अब नए स्पॉन्सर के लिए बेस प्राइस बढ़ा दिया है।

बीसीसीआई ने बढ़ाई कीमतें

बीसीसीआई ने जर्सी स्पॉन्सरशिप की दरें पहले से बढ़ा दी हैं। अब द्विपक्षीय सीरीज के एक मैच के लिए 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। पहले यह रकम 3.17 करोड़ और 1.12 करोड़ रुपये थी।

400 करोड़ से ज्यादा की कमाई

बीसीसीआई का अनुमान है कि अगले 3 साल में भारतीय टीम लगभग 130 मैच खेलेगी। इस दौरान बोर्ड को जर्सी स्पॉन्सरशिप से 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होगी। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

कब लगेगी बोली?

स्पॉन्सरशिप की बोली 16 सितंबर को होगी। कंपनियों को इसके लिए 12 सितंबर तक टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने होंगे। इसके लिए 5 लाख रुपये और जीएसटी की नॉन-रिफंडेबल फीस रखी गई है।

किन कंपनियों को मिलेगी इजाजत?

बीसीसीआई ने नियम साफ कर दिए हैं। बेटिंग, तंबाकू, क्रिप्टो और रियल मनी गेमिंग कंपनियां बोली नहीं लगा सकतीं। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट कैटेगरी भी बाहर रखी गई हैं क्योंकि वे पहले से ही बीसीसीआई के अन्य स्पॉन्सर्स से जुड़ी हैं।

एशिया कप में बिना स्पॉन्सर उतरेगी टीम इंडिया

चूंकि ड्रीम11 का करार खत्म हो गया है और नए स्पॉन्सर की बोली 16 सितंबर को होगी, इसलिए भारतीय टीम एशिया कप 2025 में बिना जर्सी स्पॉन्सर के ही खेलेगी।

READ MORE: अमेरिका-भारत रिश्तों में दरार? ट्रंप बोले- “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”, SCO समिट के बाद बढ़ी टेंशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *