Aayudh

Ipl news: हैदराबाद-गुजरात मैच बारिश के चलते रद्द

IPL-हैदराबाद

IPL सीजन का 66वां मैच गुरूवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना था,लेकिन हैदराबाद में निरंतर बदलते बादल के साथ बरसात के चलते यह मैच रद्द हो गया। मैच रद्द होने के बाद हैदराबाद और गुजरात की टीम को अंकतालिका में 1-1 अंक की बढ़त मिल गई है। बारिश की वजह से  गुजरात टाइटंस का इस सीजन में यह दूसरा मैच रद्द हुआ है और वहीं पहले से एलिमिनेट हो चुकी गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर रहकर लीग स्टेज फिनिश किया।  सनराइजर्स की टीम पहुंची  टॉप-3 में   IPL में गुजरात के विरुद्ध अपने होम ग्राउंड पर बारिश के चलते मैच रद्द होने के बावजूद हैदराबाद की टीम टॉप-3 में पहुंच गई हैं। बारिश के चलते गुजरात के खिलाफ जीत ना मिलने के बाद भी हैदराबाद ने प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित कर ली। हैदराबाद की टीम नें अभी तक इस सीजन में 13 में सें 7 मैच में जीत हासिल की है जबकि एक मैच रद्द रहा हैं। सनराइजर्स की टीम 13 मैच में 15 अंक के साथ अंकतालिका में तीसरी पायदान पर पहुंच गई है। कोलकाता नाइटराइडर्स (19) और राजस्थान रॉयल्स (16) अंक के साथ क्रमशः पहले और दूसरे पायदान पर है,और प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके है।   मुंबई कर सकती है लखनऊ को एलिमिनेट से बाहर  IPL मैच में आज शाम को लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली ही टीम है,लेकिन यदि वह आज अपने होम ग्राउंड पर जीत के साथ लीग स्टेज को फिनिश करती हैं तो लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो जाएगीं और वह एलिमिनेट से बाहर हो जाएगी। देखने योग्य होगा कि क्या लखनऊ सुपरजाइंटस मुंबई इंडियंस को हराकर प्ले़ऑफ की उम्मींद जीवांत रखने में कामयाब हो पाएगी।   यह भी पढ़े-IPL महासंग्राम में भिड़ेगी गुजरात-हैदराबाद 

IPL महासंग्राम में भिड़ेगी गुजरात-हैदराबाद 

IPL

IPL सीजन का 66वां मुकाबला आज शाम को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के मध्य हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स की टीम ने अभी तक मौजूदा सीजन में 12 मैच खेले है,जिसमें से 7 मैच में जीत हासिल कर वह अंकतालिका में चौथे पायदान पर है। वही गुजरात टाइटंस की टीम 13 में सें 7 हार और 1 ड्रा के साथ 8वें स्थान पर हैं।  सनराइजर्स की निगाहें प्लेऑफ क्वालीफायर पर  सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है,लेकिन निरंतरता की कमी के कारण वह अभी तक क्वालीफायर नहीं कर पाई हैं। हैदराबाद के बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में हैं। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बल्ले से इस सीजन में हैदराबाद के लिए 400 से ज्यादा रन निकले है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज मैच में जीत दर्ज कर लेती हैं,तो वह शीर्ष दो में जगह बनाने में कामयाब हो सकती है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की निगाहें टॉप-टू में जगह हासिल करने पर होगी। तो वहीं प्लेऑफ से बाहर चुकी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल प्रतिष्ठा के लिए मैच खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा हैं। IPL सीजन में हेड-टू-हेड  आईपीएल सीजन में अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के मध्य हेड टू हेड 04 मैच खेले गए है। गुजरात टाइटंस की टीम ने 4 में से 3 मैच में जीत दर्ज की है,जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को केवल 1 मैच में जीत नसीब हुई है। दोनों टीमों के मध्य हुए मुकाबलों के आधार पर आकड़ों की तुलना में देखा जाए तो गुजरात की टीम हैदराबाद पर हावी रहीं हैं,लेकिन गुजरात के सामने कठिन चुनौती होगी मेजबान टीम को उसके होम ग्राउंड पर हराना। क्योंकि जिस अंदाज में हैदराबाद की टीम नें इस टूर्नामेंट को खेला है। वह काबिले तारीफ है।   यह भी पढ़े-IPL-पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया