Aayudh

मान्यता के अनुसार, शंकराचार्य हिंदू धर्म में सर्वोच्च धर्म गुरु के रूप में माने जाते

शंकराचार्य

22 जनवरी का दिन पूरे भारवासीयों के लिए खुशी का दिन है। इस दिन हमारे भगवान राम अपने घर अयोध्या आ रहे है। इस खास मौके पर देश-विदेश से कई बड़ी हस्तीयां अयोध्या राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आ रही हैं। कुछ एैसे राजनेता या गुरू जन है जो प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो रहे हैं। आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ हमारे चारों शंकराचार्य भी नहीं शामिल हो रहे है। आखिर क्या कारण है कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में देश के महान गुरू चारों शंकराचार्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं शामिल हो रहे है। शंकराचार्य हिंदू धर्म में सर्वोच्च धर्म गुरु मान्यता के अनुसार, शंकराचार्य हिंदू धर्म में सर्वोच्च धर्म गुरु के रूप में माने जाते हैं। हिंदू धर्म में शंकराचार्यों को सम्मान और आस्था के साथ देखा जाता है, जिन्हें धार्मिक विचारशीलता के लिए भी जाना जाता है। आदि शंकराचार्य ने हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए चार मठों की स्थापना की, जो धर्म के प्रचार प्रसार में सक्रिय हैं। इन मठों का कार्यक्षेत्र विभिन्न भागों में है, और इनका हिंदू समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तारीख के बारे में जब तय हुई, तो शंकराचार्यों को भी आमंत्रण भेजा गया। शंकराचार्य क्यों नहीं शामिल होंगे प्राण प्रति ज्योतिर्मठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस आयोजन में शामिल नहीं होने का स्पष्टीकरण किया, कहते हैं कि यह शास्त्रों के अनुसार नहीं हो रहा है। इसी बीच श्रृंगेरी मठ की ओर से एक संदेश आया है। शंकराचार्य भारतीतीर्थ की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर हो रहा है, जिससे ये महसूस होता है कि श्रृंगेरी शंकराचार्य प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे हैं. लेकिन ऐसा कोई संदेश शंकराचार्य की ओर से नहीं दिया गया है. ये गलत प्रचार है. विभिन्न मठों के शंकराचार्यों के बयानों से यह दिखता है कि उनमें एकमत है। ये भी पढ़े- किसके कहने पर पंडित प्रदीप मिश्रा मे छोड़ी शिक्षक की नौकरी वहीं शारदापीठ के शंकराचार्य की ओर से भी इस बारे में सोशल मीडिया पर बयान साझा किया गया है। इस बयान में कहा गया है- ”शंकराचार्य सदानंद महाराज की ओर से कोई बयान प्रसारित नहीं किया गया है. राम मंदिर के लिए हमारे गुरुदेव ने कई कोशिशें की थीं, 500 साल बाद ये विवाद खत्म हुआ है।” साथ ही बयान में कहा गया है कि हम चाहते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह वेद, शास्त्र, धर्म की मर्यादा का पालन करते हुए हो। हालांकि इस बयान में भी नहीं बताया गया है कि द्वारका मठ के शंकराचार्य ख़ुद प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे या नहीं? ये भी पढ़े- जानिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ी कुछ खास बातें

आदिपुरूष के बाद अब हनुमान फिल्म पर हो सकता है विवाद

हम अकसर देखते हैं कि जब भी सिनेमा जगत में धार्मिक पुराणों और कथाओं से जुड़ी फिल्में बनाई जाती हैं तो उनका विरोध काफी ज्यादा देखा जाता है। हालही में रामायण पर बनी अदिपुरुष इसका बड़ा उदाहरण है। जब हिंदुओं के भगवान श्री राम की कथा पर फिल्म बनी तो उसने हर किसी के दिल को चोट पहुँचाई। अदिपुरूष से नाराज हिंदुओं ने omg 2 का भी विरोध किया लेकिन उसको स्वीकार करने के बाद अब एक और ऐसे मूवी सामने आ गई है जिसे हिंदुओं के भगवान हनुमान पर आधारित या संबंधित बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें- एक दिन के अंदर देश भर में कोरोना से हुई 500 मौत बतादें कि अभी तक तो इससे जुड़ा कोई विवाद सामने नहीं आया पर अब जब मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है तो ये देखना होगा कि कहीं आदिपुरुष की तरह ये मूवी भी हिंदुओं की धार्मिक आस्थाओं को ठेस तो नहीं पहुंचाने वाली है। फिल्म में कौन आएगा नज़र फिल्म की बात करें तोफैंस को हनुमान मूवी का बेसब्री से इंतजार था और एक लंबे इंतजार के बार अब हनुमान का ट्रेलर रिलीज हो गया है । इस ट्रेलर में एक सिनेमैटिक यूनिवर्स तैयार किया गया है और इस दुनिया को अंजनाद्री नाम दिया है । फिल्म के लीड रोल में तेज सज्जा नजर आराहे हैं और उनके साथ अमृता अय्यर , वारा लक्ष्मी सरतकुमार और विनय राय महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। क्या है हनुमान फिल्म की कहानी मूवी की अनाउंसमेंट साल 2021 में हो गई थी पर अब जाकर पूरी हुई जिसके बाद अब 12 जनवरी को ये रिलीज होने वाली है हनुमान साल 2024 की पहली मूवी रहने वाली है जिसके कारण इसकी कमाई भी कई गुना बड़ने के चांसेज हैं।हनुमान के ट्रेलर में एक पहाड़ के अंदर से भगवान हनुमान जैसे आकृति नजर आती । मूवी में तेज हनुमंत नाम का किरदार निभा रहे हैं जो ट्रेलर में समुद्र के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। मूवी में दिखाया जायेगा कि हनुमंत को भगवान हनुमान की कृपा से शक्तियाँ प्राप्त होंगी वहीं ट्रेलर में विलिन को भी दिखाया गया है । विलिन के पास एक जादुई सूट होता है जिससे उसे शक्तियां मिलती हैं पर वह प्राकृतिक शक्तियां चाहता है जिसके लिए वो अंजनिद्रा पर हमला कर देता है। ये भी पढ़ें- हिमालय की खूबसूरत वादियों में पल रहे हैं कई शैतान, लाएंगे बड़ी तबाही