Aayudh

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी हेमा मालिनी के लिए जनता से मांगे वोट

धर्मेंद्र

राजनीति में हेमा मालिनी की कहनी 1999 से शुरु हुई थी और एक बड़ी कामयाबी के बाद 2024 में मथुरा से तीसरी बार सांसद बनने की तैयारी में लगी है। आज हेमा के लिए एक बड़ा दिन है। 26 अप्रैल 2024 को पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज की वोटिंग हो रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश का मथुरा जिला भी शामिल है। देश की बड़ी पार्टी बीजेपी से दो बार मथुरा की सांसद रही हेमा मालिनी एक बार फिर चुनाव लड़ रही हैं। 4 जून को पता चलेगा कि क्या हेमा जीत की हैट्रिक लगा पाएंगी। यहां मथुरा में वोटिंग जारी है और उधर उनके पती एक्टर धर्मेंद्र लोगों से अपनी पत्नी के लिए वोट मांग रहे है साथ ही उनकी बेटी ईशा देओल भी लोगों से अपनी मां को वोट देने की अपील कर रही हैं। ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धर्मेंद्र देओल और सुनील शेट्टी का मैसेज शेयर किया है। धर्मेंद्र ने हेमा के लिए मांगा वोट बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के लिए वोट मांगते हुए सुनील शेट्टी से बोले, आप समझ गए होंगे कि आज के दिन मैं आपसे क्यों बातचीत कर रहा हूं, मैं अपनी पत्नी हेमा के लिए, आपसे वोट मांग रहा हूं। हेमा तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रही है। पिछले चुनाव में मैं भी वोट मांगने आया था। अब मेहा को मथुरा से उस जगह से लगाव हो गया है। वो चाहती है कि वो इस क्षेत्र को बेहतर और सुंदर बना दें। इसके बाद एक्टर सुनील शेट्टी ने भी सांसद हेमा मालिनी के लिए वोट करने की हामी भरी है। सुनील ने अपने वीडियो मैसेज में कहा,’आज मैं सभी भारत वासियों के लिए एक मैसेज लेकर आया हूं। देशभर में चुनाव का दौर चल रहा हैं और देश के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपना वोट जरूर डालें। फिलहाल वोट देने की जिम्मेदारी मथुरावासियों पर है। आज वोटिंग का दूसरा फेज चल रहा है और आप सभी वोट देने जरूर जाएं। सुनील ने आगे वीडियो मैसेज में मथुरा के लोगों से अपील की कि हेमा मालिनी उनेक क्षेत्र से लगातार तीसरी बार उनकी सेवा करने का मौका मांग रही हैं। आगे बोलें, ‘पिछले 10 साल में उन्होंने मथुरा की जनता के लिए अद्भुत काम किया है। आपने पिछले दो चुनाव में आप सभी का उनको साथ मिला है। वाही साथ फिर एक बार दे दिखाने का मौका है। ताकि मेहा मथुरा का विकास कर सकें। ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाb लड़ेंगे विक्रमादित्या

Kangana Ranaut ने दिया कांग्रेस नेता को करारा जवाब

Kangana Ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा की सदस्य हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता के एक कमेंट को लेकर काफी बयानबाजी चल रही है। उसी बयान पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, ‘तो इसे और किस नजर से देखा जाए? अगर वो एक महिला को देखते है तो उनके अंगों को लेकर कमेंट करते हैं। और वह भी एक 75 साल की सीनियर एक्ट्रेस महिला, जो भरतनाट्यम करने वाली एक डांसर है, उनको नचनिया कहते है या नाचनेवलाली और इस तरह के अपशब्द बोलते हैं। कैसे लोग हैं जो एक बुजुर्ग महिला को भी छोड़ते नहीं हैं, वो क्या चाहते हैं कि महिलाएं किस तरह से रहें…. क्या महिलाएं कब्र खोदकर उसमें गड़ जाएं तो ही उनके लिए बेहतर होगा?’ लोकसभा की सदस्य हेमा मालिनी पर कमेंट के जबाव में कंगना वेदों का उदाहरण देते हुए बोली, ‘इस तरह की नीच और घटीया सोच एक महिला के लिए, वो भी उस कालाकार के लिए जिसने अपना पूरा जीवन कला को समर्पित कर दिया है। कोई ऐसा दिन नहीं होगा, जब उन्होंने 3-4 घंटे रियाज नहीं किया हो। हमारे वेदों में एक समावेद भी है, जिसमें संगीत और नृत्य पर चर्चा हुई है। उसके बाद भी उनको एक ज्ञानी या ऋषि या एक महान इंसान की तरह न देखकर उनपर अभद्र कमेंट करने वालों की सोच हर किसी को पता है किसी से छिपी नहीं हैं ‘ Kangana Ranaut के लिए एक्टिंग ज्यादा मुश्किल या राजनीति जब आज तक के साथ इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि उनके लिए एक्टिंग ज्यादा मुश्किल है या राजनीति इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा, ‘दोनों ही मुश्किल है। ये जरूर कहूंगी कि 20 साल एक्टिंग का काम करके मैंने उसमें इतना अनुभव कमा लिया कि उसमें निपुण हो गई हूं। उसके बाद से शायद एक्टिंग का काम मुझे अब आसान लगने लगा है। इसके बाद कंगना ने बताया कि वो कोई भाषण लिखती नहीं और जिस तरह के लोग मिलते है,जैसा माहौल होता है वैसी बात करती हूं। लेकिन सरकार की योजनाओं, नीतियों और आगे के कार्यक्रमों को लेकर जो डाटा होता है या मिलता है वह सब उन्हें पढ़ना पड़ता है। ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut के परिवार ने बताया कि कब करेंगी वह शादी