Aayudh

Categories

T20 World Cup: पाक नहीं खेलेगा T20 वर्ल्ड कप? आइसलैंड-युगांडा ने कहा – हम पाक की जगह खेलने को तैयार!

T20 World Cup

Highlights

  • पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर अनिश्चितता जारी
  • युगांडा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर सीट खाली हुई तो हम तैयार हैं
  • आइसलैंड ने भी पहले पाकिस्तान की जगह खेलने का तंज भरा पोस्ट किया

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खेलने को लेकर अनिश्चितता जारी है। बांग्लादेश के भारत में मैचों को लेकर हटने के बाद पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से बाहर होने की चर्चाओं में आ गया। PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि अंतिम फैसला अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा।

युगांडा ने कसा तंज

युगांडा क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो युगांडा तैयार है। उन्होंने कहा, “पूरा सामान पैक है, पासपोर्ट तैयार हैं, कोई जहाज यू-टर्न नहीं करेगा, हम बोल्ड किट लेकर आएंगे।”

आइसलैंड ने भी उडाया मजाक

आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर मजाकिया अंदाज में कहा कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने का फैसला जल्द लेने की जरूरत है। उन्होंने लिखा कि जैसे ही पाकिस्तान दो फरवरी तक नाम वापस करेगा, वे तुरंत रवाना होने को तैयार हैं, लेकिन उड़ान का शेड्यूल इतना जटिल है कि सात फरवरी तक कोलंबो समय पर पहुंचना मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्रेवल प्लान का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

READ MORE: सोना-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट; आज ही खरीदें, कीमतों में 15000 तक की राहत

सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल

युगांडा और आइसलैंड के मजाक भरे पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस ने इसे पाकिस्तान के लिए सीधा संदेश माना। अब टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकले लगाई जा रही है।

टी20 वर्ल्ड कप में रिप्लेसमेंट की संभावना

ICC ने पहले बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। अब पाकिस्तान के बहिष्कार की स्थिति में युगांडा रिप्लेसमेंट बनने को तैयार है।

READ MORE: शंकराचार्य विवाद में सरकार का यू-टर्न! माफी मांगने को तैयार प्रशासन, अविमुक्तेश्वरानंद ने रखी दो शर्ते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *