Aayudh

Categories

दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की खबरों पर सस्पेंस बरकरार , अब दिया ये बड़ा बयान !

आयुध डेस्क भोपाल . मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है . इन्ही खबरों के बीच सोमवार को प्रदेश के खबरिया हल्कों में एमपी के पूर्व सीएम और राजनैतिक संत कहे जाने वाले नेता कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आग की तरह फैल गई . इस खबर की पुष्टि खुद दीपक जोशी ने प्रदेश के एक मीडिया प्लेटफोर्म से फोन पर बात करते हुए की थी लेकिन अब भी दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने पर सस्पेंस बना हुआ है .

जोशी बोले संगठन को स्थिति से कराऊंगा अवगत

एक दिन पहले तक जोशी स्वयं कांग्रेस के दामन थामने की पुष्टि कर रहे थे तो वहीं मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए जोशी के तेवर बदले हुए नजर आए मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा की 6 मई को में भोपाल पहुँच कर संगठन को स्थिति से अवगत कराउंगा और तभी अपना जो निर्णय है वो लूंगा

नरोत्तम बोले वे समर्पित व्यक्ति

पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है मिश्रा ने पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा की वे वरिष्ट कार्यकर्ता हैं, मंत्री मंडल में मेरे साथी रहे है , समर्पित व्यक्ति हैं . इन सब बयानों के बीच पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *