Aayudh

Categories

भोपाल और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी , NIA और ATS ने की कार्रवाई

NIA RAID BHOPAL

मध्यप्रदेश में एक बार फिर एनआईए और एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है इस कार्रवाई में राजधानी भोपाल सहित छिंदवाड़ा से लगभग आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है ।

ऐशबाग इलाके से गिरफ्तार हुए 4 संदिग्ध

नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी और तेलंगना एटीएस की टीम के द्वारा भोपाल और छिंदवाड़ा में सुबह दबिश देकर 11 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है एनआईए (NIA) और एटीएस की टीम के द्वारा राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके से चार युवकों को पकड़ा है जिनके पास बड़ी मात्रा में कथित तौर पर देश विरोधी सामग्री भी मिली है ।

सूत्रों के मुताबिक एनआईए के द्वारा हिरासत में लिए गए इन युवकों का आतंकी संगठन हिज्ब-उत- तहरीर (HUT) से जुड़े होने के पक्के सबूत एनआईए और एटीएस को मिले हैं ।

Also Read : मणिपुर हिंसा में फंसे MP के छात्र जल्द होगी घर वापसी, राज्य सरकार ने बनाया एक्शन प्लान

एनआईए के द्वारा यह कार्रवाई भोपाल के ऐशबाग, जवाहर कॉलोनी और बाग फरहत अफजा में की गई है हालांकि इस मामले में एनआईए और एटीएस ने स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया गया।

बताया यह जा रहा है कि इस कट्टरपंथी संगठन एच यू टी के 16 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है जिनमें भोपाल और छिंदवाड़ा के 11 वही तेलंगाना के 5 संदिग्ध शामिल है इन सबके बीच बड़ी बात निकल कर सामने यह आई है कि भोपाल गैस त्रासदी की एक एक्टिविस्ट का बेटा भी इन संदिग्धों में शामिल है ।

खतरनाक आतंकी संगठनों से भी खतरनाक है HUT

जानकारी के मुताबिक इस्लामी संगठन हिज्ब उत तहरीर सबसे खतरनाक कहे जाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी ज्यादा खतरनाक है । इस संगठन का साम्राज्य लगभग 50 देशों में फैला हुआ बताया जाता है और भोपाल और छिंदवाड़ा से पकड़े गए यह लोग मध्य प्रदेश की राजधानी के बीचो बीच बैठकर कट्टरपंथी इस्लामिक गतिविधियों को कथित तौर पर संचालित कर रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *