मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनती पार्टी ने 163 सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाई। पर सरकार बनने के 6 दिन बाद भी प्रदेश के सीएम का फेस सामने नहीं आया है। जिसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी ने सीएम फेस तय करने के लिए पर्यवेक्षक की बैठक बुलाई है। इनमें छत्तिसगढ़ के मुख्य मंत्री भी शामिल हैं। खट्टर ने बताया कि कौन बन सकता प्रदेश का मुखिया।
पर्यवेक्षक लेंगे सीएम फेस का निर्णय
भारतीय जनता पार्टी ने सीएम फेस का निर्णय अब पर्यवेक्षकों पर छोड़ दिया है। इनमें तीन नाम शामिल हैं। मध्यप्रदेश में श्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा ,डा. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, सुश्री आशा लाकड़ा, राष्ट्रीय सचिव को केन्द्रीय पर्यवेक्षक चुना गया हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री ने कर डाला खुलासा
जिसमें से छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री और पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ”सोमवार की शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक रखी गई है। मुझे आशा है कि सभी फैसले सर्वसम्मति से होंगे। फैसले के बाद जो भी नया मुख्यमंत्री सामने आएंगे वो हमारे अगले 5 साल के मुख्यमंत्री होंगे।”