Aayudh

Categories

Sunita Williams के लौटने में क्यों हुई देरी ? कल सुबह पहुँचेंगी फ्लोरिडा…

Sunita Williams

Sunita Williams Return Home : स्पेस में करीब 9 महीनों से फंसी Sunita Williams अब वापस आ रही हैं। उनके साथ एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी 19 मार्च को पृथ्वी पर लैंड करेंगे।

चारों एस्ट्रोनॉट क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए धरती पर आएंगे। भारतीय समयानुसार आज सुबह यानी 18 मार्च 2025 को ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सुबह 10 बजे निकल चुका है। क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च को सुबह 3 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा। नासा के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में मौसम के कारन बदलाव भी किया जा सकता है।

Sunita Williams, 17 घंटों में पृथ्वी पर करेंगी लैंड

Sunita Williams अपने तीन अन्य साथियों के साथ क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार अगले 17 घंटों में फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेंगी। आपको बता दें कि स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल रविवार (17 मार्च 2025) को Sunita Williams को लेने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुँचा था।

नासा ने Falcon-9 रॉकेट से इस मिशन को लांच किया था। फ्लोरिडा में लैंडिंग के बाद Sunita Williams और उनके क्रू को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर लेकर जाया जाएगा। यहाँ उनके मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें पृथ्वी के ग्रैविटेशन के अनुकूल होने में मदद की जाएगी।

जानकारों का कहना है कि 9 महीनों तक स्पेस में रहने से पैरों की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, इस वजह से उन्हें पृथ्वी के ग्रेविटेशन में चलने में मुश्किलें हो सकती हैं।

क्यों गईं थीं अंतरिक्ष में ?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को NASA के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ के लिए भेजा गया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की क्षमता की जांच करना था। इसके जरिए यह पता करना था कि बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर लाने में सक्षम है या नहीं।

इस मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स को कई एक्सपेरिमेंट्स भी करने थे। मिशन के दौरान उन्हें स्पेस क्राफ्ट को मैन्युअली उड़ाना भी था।

वापस आने में क्यों हुई देरी ?

सूत्रों के अनुसार स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 5 हीलियम भी लीक हुए। ऐसे में एस्ट्रोनॉट्स को सुरक्षित पृथ्वी पर लाने में कई साड़ी चिंताएं थीं।

डेटा के विश्लेषण के बाद NASA ने यह फैसला किया कि एस्ट्रोनॉट्स को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर लाना सुरक्षित नहीं है। इसलिए उसे 6 सितंबर को अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही पृथ्वी पर वापस ले आया गया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार Sunita Williams और उनके साथी को वापस लाने के लिए 5वें ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल होना था, लेकिन उसकी मैन्युफैक्चरिंग में देरी के कारण इस मिशन को फरवरी से मार्च के अंत तक टाल दिया गया।

ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ…

WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *