Sunita Williams : 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटीं…PM मोदी ने दिया Invitation

Sunita Williams News : भारतीय मूल की सुनीता विल्लियम्स 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौट आई हैं। आपको बता दें कि Sunita Williams एक मिशन पर 8 दिनों के लिए स्पेस में गई थीं। क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से वह वापस नहीं आ पाई थीं। 9 महीने बाद 19 मार्च 2025 को वो सकुशल वापस लौट आई हैं।

Sunita Williams के साथी भी उनके साथ सुरक्षित धरती पर लैंड कर चुके हैं। उनके सुरक्षित लैंडिंग के बाद PM मोदी ने भी Sunita Williams को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। आखिर क्या है सुनीता विल्लियम्स का भारत से कनेक्शन…आइए जानते हैं।

क्या Sunita Williams भारतीय हैं ?

सुनीता विल्लियम्स एक अंतिरक्ष यात्री हैं और पूर्व में US की नेवी में भी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में स्पेसवॉक के साथ-साथ मैराथन दौड़ भी किया है। Sunita Williams का जन्म 1965 में US स्थित यूक्लिड में हुआ था। उनके पिता दीपक पंड्या का जन्म गुजरात के झुलासन में हुआ था। वहीं सुनीता विल्लियम्स की माता स्लोवेनिया की रहने वाली हैं।

59 वर्ष की Sunita Williams का पैतृक गांव झुलासन है। 9 महीने के बाद धरती पर लौटने पर उनके मूल गांव झुलासन में उत्सव का माहौल है। उनके पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौटने की खबर सुनकर उनके रिश्तेदार और सभी गांव वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। गांव में मिठाइयां भी बाँटी गई हैं। इससे पहले 2006 और 2013 में दो मिशनों के लिए वो अंतरिक्ष में गई थीं। जिस वक्त उन्होंने कुल 322 दिन बिताए थे।

PM मोदी ने दिया भारत आने का Invitation

Sunita Williams को PM मोदी ने भारत आने का आमंत्रण दिया है। भारतीय मूल की होने की वजह से पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है। PM मोदी ने अपने लिखे पत्र में उनसे भारत आने की अपील की है। उन्होंने Sunita Williams को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 1.4 करोड़ भारतियों को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। भले ही आप हज़ारों मिल दूर हैं, मगर आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “आपके सकुशल धरती पर वापस लौटने के बाद , हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए यह गर्व की बात होगी कि वह अपनी एक साहसी बेटी की मेजबानी करे। मैं माइकल विलियम्स को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं। आपको और बैरी विलमोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं।”

नारी शक्ति और धैर्य की विजय – CM मोहन यादव

Sunita Williams के पृथ्वी पर वापस लौटने के बाद भारत समेत विश्वभर में उत्साह का माहौल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री CM मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं अन्य साथियों को अपनी 9 महीने की लंबी यात्रा पूर्ण कर सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।”

CM ने उनकी इस यात्रा को नारी शक्ति का विजय कहा है। उन्होंने लिखा, “यह यात्रा विज्ञान के साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है। यह अभूतपूर्व कीर्तिमान अंतरिक्ष जगत के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा और विज्ञान के साथ भावी पीढ़ियों के लिए आपकी यह यात्रा स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करेगी।”

ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ…

WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Topic

मध्य प्रदेश के हनुमान मंदिर के चमत्कार देखकर आप भी रह जायेंगे दंग…

मध्य प्रदेश अपने गौरवपूर्ण इतिहास के कारण देश भर में अपनी ख्याति फैलाये हुए है साथ ही प्रदेश में ऐसे चमत्कारी हनुमान...

बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

इन दिनों देश में बागेश्वर धाम चर्चा का विषय बना हुआ है . बागेश्वर धाम से जुड़ी ऐसी कई आश्चर्यजनक बातें है जिनको समझना...

MP Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार (8 अप्रैल 2025) को मंत्रालय...

Popular News

Ishant Sharma पर BCCI ने क्यों लगाया जुर्माना ?

Ishant Sharma Fined : आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन इस बीच गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा एक...

ताजा खबर

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण

© 2023 Created with love by PAL DIGITAL