आगरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 24 फरवरी को पोस्ट हुए इस वीडियो में शख्स अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहे है। जानकारी के अनुसार पता चला कि इस शख्स का नाम मानव शर्मा है, जो TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। इस वीडियो में वो अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।
क्या है पूरा मामला ?
आगरा के रहने वाले मानव TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर काम करते थे। एक सफल करियर के बाद उन्होंने निकिता के साथ पिछले वर्ष 2024 की जनवरी में शादी की थी। उनकी शादी आगरा के ही नजदीक बरहन में हुई थी। मानव अपनी पत्नी निकिता के साथ मुंबई में रहते थे। शादी को एक साल भी नहीं हुए और मानव ने सुसाइड कर लिया।
मानव के पिता का कहना है कि शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन फिर बहू अक्सर झगड़े करने लगी। गलत मुकदमे में फ़साने की धमकी देने लगी। युवक के पीता का कहना है कि उनकी बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात करती थी। 23 फरवरी को ही दोनों मुंबई से घर आए थे। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने उसके घर गया था। वहां ससुराल वालों ने भी मानव को धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) उसने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली।
मानव ने देश के कानून से पूछे सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मानव सरकार और प्रशासन दोनों से गंभीर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कानून को पुरुषों को संरक्षण देने की आवश्यकता है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि मेरी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने कहा – “पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, सबको सॉरी लेकिन जैसे ही मैं चला जाऊँगा सबकुछ ठीक हो जाएगा।” वो हर बार वीडियो में यही गुहार लगा रहे हैं कि कोई पुरुषों के बारे में सोंचो।
वीडियो के आखिर में उन्होंने अपने आसुओं के पोछते हुए कहा – “डोंट टच माई पेरेंट्स।”
पत्नी का बयान, आरोपों से किया इंकार
मानव ने पत्नी से मीडिया से बात करते हुए, उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि ये सबकुछ मेरा पास्ट था। ये सब जानने के बाद उन्होंने ड्रंक करना शुरू कर दिया था। ड्रंक करके वो मेरे साथ मारपीट करते थे और खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते थे। 2-3 बार फांसी लगाने की भी कोशिश की है। उन्होंने कहा – “जिस दिन वो मरा है, उस दिन मैंने उसकी बहन को भी कॉल करके बताया था”
आपको बता दें कि सदर थाने में मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ALSO READ : अरविंद केजरीवाल की खुली पोल, CAG की रिपोर्ट ने किए बड़े खुलासे…