मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इस योजना से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नए अवसर मिल सकेंगे। इस योजना का नाम है” मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना” ,इस योजना को कैबिनेट ने भी मंज़ूरी दे दी है। यह योजना 7 जून से शुरू होगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता है की वो , 12 पास, ग्रेजुएट ,पोस्ट ग्रेजुएट,आईटीआई , डिप्लोमा इनमे से हो। इस योजना के द्वारा सरकार युवाओं को काम सीखने के पैसे भी देगी।
क्या काम सिखाया जायेगा
इस योजना के द्वारा 700 कार्यों को सिखाने की स्वीकृति दी गई है जिनमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म ट्रेवल, अस्पताल, रेलवे, आईटीआई, सॉफ्टवेयर, बैंकिग, बीमा, लेखा, चार्टेड अकाउंटेंट और कई वित्तीय कार्य सिखाये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की चिड़िया अपने बच्चों को घोसला नहीं देती ,पंख देती है ताकि वो प्रगति और विकास की लंबी उड़ान उड़ सके।
साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना बेमानी है, इसकी बजाय उन्हें काम सिखाया जाए और उसके बदले में पैसा दें ताकि उनके लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था हो जाए।इस योजना के अंतर्गत 12 पास युवा को 8000 ,आईटीआई करे युवा को 8500 ,डिप्लोमा करें युवा को 9000 और अधिक शिक्षा प्राप्त युवा को 10000 रुपये स्टाइपेंड दिया जायेगा।
क्या और कब तक होगी पूरी प्रक्रिया
- 7 जून से जिन प्रतिष्ठान में काम सिखाया जायेगा उसका पंजीयन शुरू होंगे।
- 15 जून से युवाओं का पंजीयन और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
- 15 जुलाई से उनका प्लेसमेंट शुरू होगा .
- 31 जुलाई से जिन प्रतिष्ठानों में युवा काम करेंगे उनके और प्रदेश सरकार के बीच ऑनलाइन अनुबंध प्रारंभ होगा।
- 1 अगस्त 2023 से युवा इन प्रतिष्ठानों में काम करना प्रारंभ कर देंगे और एक माह होते ही उनके बैंक अकाउंट में बैंक ट्रांसफर के माध्यम से स्टाइपेंड की
राशि आनी शुरु हो जाएगी।