Aayudh

Categories

सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का हुआ निधन

सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक, प्रबंध निदेशक, सुब्रत रॉय सहारा का निधन हो गया है। सुब्रत ने कल यानी 14 नवंबर को रात 10:30 बजे दम तोड़ दिया। इस दुखद समाचार ने उद्योग जगत में शोक की लहर फैला दी है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे।

उन्हें मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, डायब‍िटीज ,और हाई ब्‍लड प्रेशर से तकलीफ होने लगी थी इसके बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। सुब्रत ने अंतिम सांसे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि। सुब्रत रॉय ने सहारा इंडिया परिवार की स्थापना साल 1978 में की थी और दुनिया उन्हें सुब्रत सहारा के साथ ही सहाराश्री के नाम से भी जानती थी।

यह भी पढ़ें- आप पर लगा प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *