Aayudh

Categories

कृष्णा नदी की तलहटी में मिली अयोध्या के रामलला जैसी प्रतिमा

रामलला

कर्नाटक की कृष्णा नदी की तलहटी से भगवान विष्णु और शिवलिंग मिली हैं। बतादें कि यह मूर्तियाँ नदी पर पुल बनाने के दौरान मिली हैं। खास बात यह है कि भगवान विष्णु की प्रतिमा बिल्कुल अयोध्या स्थित रामलला की प्रतिमा से मिलती हैं जिनको शायद मुस्लिम शासकों से बचाने के लिए नदी की तलहटी में डाला गया होगा।

रामलला जैसी है भगवान विष्णु की प्रतिमा

कर्नाटक के रायचुर जिले में कृष्णा नदी पर पुल बनाने की प्रक्रिया चल रही है इस दौरान नदी से हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियाँ मिली हैं। बतादें कि नदी की तलहटी से भगवान विष्णु की चतुर्भुज प्रतिमा और शिवलिंग मिली हैं। भगवान विष्णु की प्रतिमा की आभा अयोध्या स्थित श्रीरामलला की बाल स्वरूप प्रतिमा से मिलती जुलती है। इस प्रतिमा में भी रामलला की प्रतिमा जैसे ही आस पास भगवान के दशावतार की कृतियाँ उकरी हुई हैं। मूर्ति को वेंकटेश्वर प्रतिमा जैसा भी माना जा रहा है।

चालुक्य राजवंश की है ये प्रतिमा

इस प्रतिमा को लेकर इतिहासकार पद्मजा देसाई का कहना है कि ये 11वी शताब्दी की प्रतिमा है।इस प्रतिमा में भगवान के दशावतार उकरे हुए हैं। साथ ही उनका चतुर्भुज रूप है। जिसमें ऊपर के दो हाथों में शंख और चक्र और नीचे के हाथ आशीर्वाद देते हुए मुद्रा में हैं। वह बताते हैं कि यह चालुक्य राजवंश की है उस समय प्रिमा को आक्रांतियों से बचाने के लिए उन्हें नदी की तलहटी में डाल दिया गया होगा। इन प्रतिमाओं को एएसआई को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दी हरदा (harda) ब्लास्ट (blast) पर ये प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *