Aayudh

सोनिया गांधी की दिल्ली सहित इटली में है ज़मीन, कितनी संपत्ती की हैं मालकिन

सोनिया गांधी

कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी इस बार राजस्थान से राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी कर रही हैं। सोनिया ने नामांकन के लिए शपथ पत्र सौंपा है जिसमें उनकी कुल संपत्ती की जानकारी है। बतादें कि दिग्गज नेता के पास दिल्ली सहित अपने देश इटली में भी जमीन है जिसकी कीमत सुन आपके पौरों तले ज़मीन खिसक जाएगी।

सोनिया गांधी की कुल सम्पत्ती

सोनिया के पास 1.28 किलो ग्राम सोना है, 88 किलोग्राम चांदी है,उनके पास नकदी 90,000 रूपए है और एचडीएफसी बैंक में 5.30 लाख रूपए जमा है। सोनिया के 3.88 करोड़ रूपए म्यूचल फंड में हैं और उन्होंने 28.53 लाख के बॉन्ड खरीदे हुए हैं। साथ ही उनको अपनी कंपनी यंग इंडिया लिमिटेड के शेयर भी मिलते हैं। फिल्हाल इस कंपनी पर कोर्ट में केस चल रहा है। गांधी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से बुक रॉयल्टी 1.68 लाख रूपए भी दी जाती है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ती 12.53 करोड़ बताई है।

दिल्ली सहित इटली में है ज़मीन

सोनिया गांधी की दिल्ली के डेरामंडी गांव में तीन बीघा कृषि भूमि है जिसकी कीमत 5.88 करोड़ है। उनके पैतृक देश इटली में भी उनकी ज़मीन है जिसकी कीमत 26.83 लाख है। बतदें कि इस तरह से उनकी कुल  अचल संपत्ती 6.15 करोड़ बताई गई है।

यह भी पढ़ें- रिश्तेदार ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *