Aayudh

Categories

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को पत्नी गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk: लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने सोनम की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की है। याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की गई है।

गीतांजलि का आरोप है कि वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया, लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तारी का आदेश नहीं दिखाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति को जोधपुर जेल में रखा गया है और उनका अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

लद्दाख में 24 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इस हिंसा के बाद वांगचुक को हिरासत में लिया गया। हालांकि, गीतांजलि का कहना है कि वांगचुक घटना के समय भूख हड़ताल पर थे और हिंसा से उनका कोई लेना-देना नहीं था।

गीतांजलि ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भी अपील की है कि वे मामले में हस्तक्षेप करें और वांगचुक को रिहा करवाएं। उन्होंने कहा कि उनके पति को बदनाम कर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश हो रही है।

READ MORE: पुतिन बोले- भारत कभी अपमान नहीं सहेगा, अमेरिका का टैरिफ बेअसर; पीए मोदी को बताया बुद्धिमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *