Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की है। एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “मां”। सोनम ने इस खास मौके पर मशहूर डिजाइनर मार्गरेथा लेय का हॉट-पिंक वूलन पैडेड सूट पहना था, जो प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड था।
इस खुशी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर जैसे सितारों ने सोनम को बधाई दी। सोनम के पति आनंद आहूजा ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- डबल ट्रबल।
सोनम और आनंद ने 2018 में शादी की थी, और 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब, दोनों अपना दूसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सार्वजनिक करने के बाद कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।