Sonam Kapoor Expecting Second Child: बॉलीवुड से एक और खुशखबरी सामने आ रही है! रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को वेलकम करने वाले है। बताया जा रहा है कि सोनम प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि अभी तक सोनम या आनंद ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिवार में खुशी का माहौल है।
सोनम और आनंद ने मई 2018 में शादी की थी। चार साल बाद, अगस्त 2022 में उन्होंने अपने बेटे वायु का स्वागत किया। सोनम तब से ही सोशल मीडिया पर मां बनने के अपने अनुभव साझा करती रही हैं। वायु के तीसरे जन्मदिन पर सोनम ने एक इमोशनल नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बेटे के लिए ढेर सारा प्यार जताया था।
वहीं, अनिल कपूर भी वायु के लिए बेहद एक्साइटेड रहते है। सोनम ने बताया था कि अनिल कपूर अब सिर्फ फैमिली ग्रुप में वायु की तस्वीरें और वीडियो ही देखते हैं!
सोनम का कहना है कि मां बनने के बाद वो पहले से ज्यादा मजबूत और सहनशील हो गई हैं। अब बस फैन्स को है सोनम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार!
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही बैटल ऑफ बिट्टोरा में नजर आएंगी।
READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए