Aayudh

Categories

कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की कुछ खास बातें,जानिए आसान भाषा में

घोषणा पत्र

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां तेज़ हो गई है। प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी बीच अब कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें-

1.एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर ही करवाएंगे।

2.मतदान EVM के द्वारा ही होंगे, लेकिन VVPAT पर्ची से दोनों का मिलान किया जाएगा।

3.10वीं अनुसूची का संसोधन करना । इसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा या संसद की सदस्यता स्वत: समाप्त हो जाएगी।

4.पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सख्ती से कानून के अनुसार काम करेंगी। हर मामले को संसद या राज्य विधानमंडलों की निगरानी में लाया जाएगा।

5.उच्च पदों जैसे, न्यायाधीशों, सरकार के सचिवों, उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों, कानून अधिकारियों और बोर्ड के निदेशकों पर महिलाओं की नियुक्ति अधिक हो।

6.कांग्रेस मानहानि के जुर्म को अपराधमुक्त करने और कानून द्वारा, नागरिक क्षति के माध्यम से त्वरित उपाय प्रदान करने का वादा करती हैं।

7.जाति जनगणना होगी, MSP पर कानून बनेगा। घोषणापत्र में मनरेगा मजदूरी 400 रुपए, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकने और PMLA कानून में बदलाव का ऐलान किया गया है।

योजनाएं-

  1. महालक्ष्मी गारंटी: महिला को सालाना 1 लाख रुपए
  2. आधी आबादी-पूरा हक: नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।
  3. शक्ति का सम्मान:आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स का मासिक वेतन दोगुना होगा।
  4. सावित्री बाई फुले हॉस्टल: सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए एक हॉस्टल बनाएंगे।

यह भी पढ़ें- संबोधन के दौरान नाथ परिवार की बहु प्रियानाथ का झलका दर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *