Smriti Mandhana Wedding Update: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी हाल ही में टल गई थी। उनकी शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से 23 नवंबर को सांगली में होने वाली थी, लेकिन शादी के दिन ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक के लक्षण पाए थे।
अब 3 दिन बाद, 25 नवंबर को श्रीनिवास मंधाना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। मंधाना परिवार ने राहत की सांस ली है, लेकिन शादी की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है।
स्मृति के परिवार ने पहले ही कहा था कि जब तक उनके पिता पूरी तरह से ठीक नहीं होते, शादी नहीं होगी। अब जबकि श्रीनिवास मंधाना की तबीयत में सुधार हुआ है, लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि शादी की नई तारीख कब तय की जाएगी।
इस बीच, पलाश मुच्छल पर सोशल मीडिया पर धोखा देने के आरोप भी लगे हैं, जिसके कारण शादी पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पलाश की बहन ने कहा है कि शादी केवल पिता की सेहत के कारण टली है और दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।
अभी तक स्मृति और पलाश की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।