Aayudh

Categories

Silver Price Today: आसमान छू रही चांदी; साल खत्म होने से पहले कीमत 2.5 लाख के पार

Silver Price Today

Highlight

  • चांदी की कीमत MCX पर पहली बार 2.5 लाख रुपए प्रति किलो पार, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची।
  • दिसंबर में चांदी ने 45% से ज्यादा रिटर्न दिया, साल भर में 191% तक बढ़ी।
  • बढ़ती इंडस्ट्रीयल डिमांड और वैश्विक आर्थिक कारकों ने तेज उछाल में मदद की।

Silver Price Today: साल के अंत से कुछ दिन पहले चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रचा है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी पहली बार 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई। कारोबारी सत्र में चांदी 2,54,174 रुपए तक पहुंच गई। वहीं सोने की कीमत भी बढ़कर 1,40,444 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुच गई।

दिसंबर में बढ़े चांदी की रेट

नवंबर के अंत में चांदी 1,74,981 रुपए थी। दिसंबर में इसमें 79,193 रुपए की बढ़ोतरी हुई, यानी इस महीने निवेशकों को 45.28% रिटर्न मिला। पूरे साल चांदी ने 191% से ज्यादा का रिटर्न दिया।

READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक; हाईकोर्ट आदेश पर की कड़ी टिप्पणी..

तेजी की वजह

सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और इंडस्ट्री में चांदी की मांग बढ़ी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में संभावित कटौती और डॉलर की कमजोरी ने भी कीमतें बढ़ाने में मदद की।

आगे की संभावना

विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल सप्लाई में बाधाओं और बढ़ती मांग के कारण चांदी 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। 2026 में भी यह कीमत स्थिर बनी रहने की उम्मीद है।

READ MORE: RSS और BJP की तारीफ कर अपनी ही पार्टी में घिरे दिग्विजय सिंह; राहुल ने भी जताई आपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *