Aayudh

सिद्धू मूसेवाला का होने वाला है पुनर्जन्म, क्या है सच

सिद्धू मूसेवाला

म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला का नाम किस ने नहीं सुना है। सिंगर की साल 2022 में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी पर उनके गाए हुए गानों ने उन्हें हर फैंन के दिल में अमर कर दिया है। मूसेवाला की मौत से उनके घर वालों को सदमा लगा था लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आई है कि मूसेवाला का पुनर्जन्म होने वाला है।

मूसेवाला की मां सुनाएंगी खुशखबरी

मूसेवाला ने अपने गानों से ना केवल भारत में अपनी पहचान बनाई बल्कि विदेशों में भी उनके गानों को उतना ही प्यार दिया जाता था। मूसेवाला के जाने के बाद भी उनके फैंस उन्हें नहीं भुला पाए हैं और अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल मूसेवाला परिवार में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेगनेंट हैं और मार्च में वह बच्चे को जन्म देंगी।

सिद्धू मूसेवाला का होगा पुनर्जन्म

सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता की एकलौती संतान थे जिस के कारण उनकी मौत के बाद उनके परिवार का चिराग बुझ गया था और माता पिता अकेले पड़ गए थे। अब खबरें सामने आ रही हैं कि IVF की मदद से उनकी मां प्रेगनेंट हुई है। मूसेवाला के फैंस का मानना है कि उनके घर में अब मूसेवाला का पुनर्जन्म होने वाला है।

यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में क्यों बैन हुई फिल्म आर्टिकल 370

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *